फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four cows die of lumpy pox, 174 new found sick

लंपी पॉक्स से चार गायों की मौत, 174 नए बीमार मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Four cows die of lumpy pox, 174 new found sick
फतेहाबाद के एक गांव में गोशाला में फॉगिंग करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में पशुओं में लंपी पॉक्स बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी जिले में 174 गाय लंपी पॉक्स बीमारी से ग्रसित मिलीं हैं, और चार गायों की मौत हुई है। जिले में लंपी पॉक्स बीमारी से बचाव के लिए गायों के टीकारण का पहला चरण पूरा हो गया है। लंपी पॉक्स को लेकर डीसी ने जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं और रविवार से अनेक गांवों में फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में लंपी पॉक्स बीमारी से बचाव के लिए पशुपालन विभाग के पास आई डोज से 22 हजार 200 पशुओं को वैक्सीन लगा दी गई है। पहले चरण का वैक्सीनेशन का कार्य 100 फीसदी पूरा हो चुका है। रविवार को 5908 गायों को वैक्सीन लगाई गई। अब दूसरे चरण की वैक्सीन आने का इंतजार है। विभाग ने मुुख्यालय से एक लाख आठ हजार वैक्सीन की डिमांड की है, जो विभिन्न चरणों में फतेहाबाद पहुंचेगी। पशुओं में लंपी पॉक्स बीमारी की रोकथाम को लेकर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी नोडल अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उपायुक्त ने विकास एवं पंचायत विभाग और स्थानीय शहरी निकाय के अधिकारियों को लंपी बीमारी के संक्रमण संभावित इलाकों में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अब तक 41 गायों की हो चुकी मौत, 661 का चल रहा इलाज
फतेहाबाद में लंपी पॉक्स से गायों की मौत भी जारी है। रविवार को भी चार गायों की लंपी पॉक्स से मौत हो गई। जिले के गांव अहरवां में दो, रतिया में एक व फतेहाबाद क्षेत्र में एक गाय की लंपी पॉक्स से मौत हुई है। जिले में लंपी से गायों की मौत का आंकड़ा अब 41 तक पहुंच गया है। जिले में रविवार को लंपी पॉक्स ग्रस्त पशुओं के 174 नए मामले सामने आए हैं, जिससे लंपी ग्रस्त पशुओं की संख्या बढ़कर 1487 हो गई है। इनमें 826 गाय ठीक हो चुकी हैं और 661 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में शुरू हुआ फॉगिंग
डीसी प्रदीप कुमार के आदेशों पर गांव में संबंधित बीडीपीओ, शहर में संबंधित नगर परिषद व पालिका द्वारा फॉगिंग करवाई जा रही है। खंड फतेहाबाद की गौशाला के गांव बड़ोपल, गोरखपुर, बीघड़ गोशाला, धांगड़, भिरड़ाना, भोडा होसनाक, खंड भुना की गौशाला के गांव नाढोडी, खंड रतिया में लाली रोड, मंडी रतिया, सहनाल रोड, बबनपुर, खंड नागपुर की गौशाला के गांव भड़ोलावाली, खंड टोहाना की गौशाला के गांव इन्दाछोई, ठरवी, धारसूल कलां तथा भट्टू कलां सहित अन्य खंड की सभी गोशाला में फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

कोट
पहले चरण में गायों को वैक्सीन लगाने का कार्य 100 फीसदी पूूरा कर लिया गया है। 22 हजार 200 गायों को वैक्सीन लगाई गई है। अब दूसरे चरण की डोज का इंतजार है, जो जल्द ही विभाग को मिल जाएगी। विभाग का लक्ष्य एक लाख आठ हजार गायों को वैक्सीन लगाने का है, इनमें वह गाय निकाल दी जाएंगी, जो बीमारी से ग्रस्त हैं। सभी गायों का इलाज लगातार जारी है और गायें ठीक भी हो रही हैं।
-डॉ. सुखविंद्र गिल, उपनिदेशक, जिला पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed