फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fountain Chowk re-made garbage dumping point by NAP

फव्वारा चौक को नप ने फिर बनाया कचरा डंपिंग प्वाइंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fountain Chowk re-made garbage dumping point by NAP
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर इकट्ठा हुआ कचरा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद ने एक बार फिर से फव्वारा चौक पर कचरा डंपिंग प्वाइंट बना दिया है। फव्वारा चौक शहर का मुख्य मार्ग है और यहां पर कचरा डंपिंग प्वाइंट बनाने पर पहले कई दिनों तक विवाद रहा था, इसके बाद नप ने हटा लिया था। डेढ़ साल बाद प्रताप मार्केट के पीछे बने डंपिंग प्वाइंट को हटाकर फव्वारा चौक पर फिर कचरा डंपिंग प्वाइंट शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद ने हंस मार्केट, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, ठाकर बस्ती, मोबाइल मार्केट के कचरा को फव्वारा चौक पर इकट्ठा कर दिया। यहां से दोपहर बाद तक कचरा नहीं उठाया गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हुई और पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहा। यहां पर डस्टबिन तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

प्रताप मार्केट में था पहले कचरा प्वाइंट :
फव्वारा चौक पर विवाद के चलते नगर परिषद के प्रताप मार्केट के पीछे कचरा डंपिंग प्वाइंट बना दिया गया था। नप कर्मचारी करीब डेढ़ साल से यहां कचरा डाल रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रताप मार्केट के पीछे बनाए गए कचरा प्वाइंट को लेकर यहां के पार्षद ने प्रधान के सामने शिकायत रखी थी, इसके बाद प्रधान ने ही संबंधित अधिकारियों को कचरा डंपिंग प्वाइंट हटाने के लिए कहा था। नप कर्मचारियों ने वहां पर कचरा इकट्ठा करने जगह अब फव्वारा चौक पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फव्वारा चौक पर कचरा डंपिंग प्वाइंट को हटवाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों बात करके व्यवस्था की जाएगी। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed