{"_id":"670d596d19a90c921607e43b","slug":"foundation-stone-laid-for-synthetic-hockey-stadium-on-four-acres-in-village-baijalpur-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-123679-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव बैजलपुर में चार एकड़ में सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव बैजलपुर में चार एकड़ में सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम की रखी आधारशिला
Mon, 14 Oct 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
गांव बैजलपुर में सिंथेटिक हॉकी ट्रैक का शिलान्यास करते एनपीसीआईएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रतन स
भूना। गांव बैजलपुर में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की सामाजिक सरोकार योजना के तहत चार एकड़ में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से बनवाए जा रहे सिंथेटिक हॉकी ट्रैक स्टेडियम की सोमवार को आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में कॉरपोरेशन के परियोजना निदेशक रतन सिंह बरवाल मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता सरपंच हेमंत बैजलपुरिया ने की।
जिला खेल अधिकारी विष्णु दत्त विशिष्ट अतिथि रहे जबकि मंच संचालन विकास कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि जसमेर सिवाच, जिला पार्षद रामनिवास झाझड़ा व सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम गोदारा भी मौजूद रहे।
परियोजना निदेशक रतन सिंह बरवाल ने कहा कि बैजलपुर के बड़ी संख्या में लड़के एवं लड़कियां हॉकी खेल में प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन चुके हैं। मगर खिलाड़ियों के अभ्यास करने के लिए हॉकी ट्रैक सुविधा नहीं होने पर सरपंच हेमंत बैजलपुरिया के आग्रह पर गांव बैजलपुर व आसपास के गांवों के बच्चों एवं युवाओं के लिए लगभग चार एकड़ में करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से सिंथेटिक हॉकी ट्रैक स्टेडियम का निर्माण करने की कॉरपोरेशन ने स्वीकृति दे दी। यह कार्य युवाओं के भविष्य के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह हॉकी ट्रैक स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसलिए यहां से अभ्यास करने के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रकार की खेलों में परेशानी नहीं आएगी। जो सिंथेटिक हॉकी ट्रैक स्टेडियम का निर्माण होगा, वह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तर्ज पर होगा।
सरपंच हेमंत बैजलपुरिया ने रतन सिंह बरवाल का पगड़ी बांधकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य निर्माण अभियंता जिवेंद्र जैन, मुख्य अभियंता संजीव सिंगला, अशोक धमीजा, यश निगोतिया, मनु सिंधल, नहला सरपंच कृष्ण ढिल्लों, ढाणी गोपाल के सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार गोदारा, चोबारा सरपंच जोगिंदर ओला, हरदीप खिचड़, पवन कुमार, मान सिंह आदि मौजूद थे।