फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Footpath shops removed, shopkeepers warned, polythene confiscated

Fatehabad News: फुटपाथ से दुकानें हटाईं, दुकानदारों को चेतावनी, जब्त किया पॉलिथीन

Sat, 20 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Footpath shops removed, shopkeepers warned, polythene confiscated
फतेहाबाद के पुरानी सब्जीमंडी में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए अ​धिकारी।
फतेहाबाद। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। लेकिन चौथे दिन नगर परिषद अधिकारी नरम नजर आए। नगर परिषद की तरफ से सुबह साढ़े 7 बजे भट्टू रोड पर अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया। टीम ने फुटपाथ से दुकानें हटाईं और दुकानदारों को चेतावनी दी। वहीं पॉलिथीन भी जब्त किया।
विज्ञापन

सुबह में आंबेडकर पार्क के सामने लोहे का सामान बेचने वाले फड़ी को नगर परिषद ने हटवा दिया और वहां पर सफाई करवाई गई। टीम सचिव गोविंद के नेतृत्व में हंस मार्केट में पहुंची। यहां पर टीम ने रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई करते हुए पॉलीथिन जब्त किया। इस कार्रवाई को लेकर रेहड़ी संचालकों व अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। रेहड़ी संचालकों ने कहा कि बेवजह तंग किया जा रहा है। सचिव गोविंद ने कहा कि पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी और जुर्माना भी लगेगा। टीम ने रेहड़ियां भी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed