फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Food factory raided in village Bhattu, took five samples

गांव भट्टू में फूड फैक्टरी पर छापा, पांच सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Food factory raided in village Bhattu, took five samples
फैक्टरी में सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया। - फोटो : Fatehabad
भूना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को गांव भट्टू में बेकरी फैक्टरी में छापे की कार्रवाई की। जहां पर भारी मात्रा में घटिया स्तर की खाद्य सामग्री पाई गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। हालांकि, बेकरी का सामान बनाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के मसाले भी फैक्टरी में मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते टीम के सब इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा, एएसआई रामफल सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया और ऑपरेटर अमनदीप सिंह की संयुक्त टीम गांव भट्टू में गुनीत फूड प्रोडक्ट फैक्टरी पर पहुंची। टीम ने फैक्टरी मालिक हर्ष मेहता से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को बेकरी से संबंधित कई दस्तावेज भी दिखाएं। टीम को मौके पर काफी खामियां भी मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने विभिन्न खाद्य सामग्री के पास सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। इनमें टावर मैजिक ब्रोमेट फ्री, मेयर ब्रेड टोस्ट, यीस्ट बेकर्स, हल्दी व मैदा के अलग चार-चार सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

खेतों में गुपचुप तरीके से चल रही थी फैक्टरी
भूना-टोहाना रोड पर गांव भट्टू से करीब आधा किलोमीटर दूर खेतों में फैक्टरी बनाई हुई है। इसमें गुपचुप तरीके से संचालकों द्वारा खाद्य सामग्री से सामान तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी के बाहर किसी भी प्रकार का नाम व अन्य कार्य से संबंधित कोई सूचना पट्ट तक नहीं था। इस कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों को कार्य की कोई जानकारी नहीं थी। जब मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम पहुंची तो अंदर से फैक्टरी में ताला लगा हुआ था। परंतु अंदर कारीगर एवं मालिक काम कर रहे थे। बाद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अंदर का दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed