फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog, cold wave intensifies, no relief from cold

Fatehabad News: धुंध व शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सर्दी से नहीं मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fog, cold wave intensifies, no relief from cold
फतेहाबाद शहर में मंगलवार रात 9.40 बजे छाई धुंध। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रात को धुंध व दिन में शीतलहर चलने से लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली है। धुंध के कारण रात को सड़कों पर दृश्यता ना के बराबर रही। मंगलवार सुबह ठंड का प्रकोप अधिक था, दोपहर को धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए। भीषण ठंड के चलते आवाजाही कम होने के कारण क्षेत्र की लगभग सभी सड़कें वीरान रहीं।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में ठंड का अधिक प्रकोप होने के कारण किसान भी खेतों में जाने से कतराते दिखाई दिए। पशुओं के लिए चारा भी वह दोपहर के बाद ही लेकर आए। शाम होते ही एक बार फिर मौसम में ठंडक छा गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। दुकानदार व ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। शुष्क मौसम व ठंड व अधिक बढ़ने के कारण निमोनिया व बुखार के केस बढ़ गए हैं। खासतौर पर बुजुर्ग व बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। फतेउहाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक्यूआई का स्तर पर 203 रहा।
विज्ञापन

-गर्म कपड़ों में अलावा का सहारा लेते देखे गए लोग
लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। खासकर बच्चों को इस ठंड में बड़ी परेशानी हो रही है। मवेशी पालकों के सामने भी चारा जुटाने एवं मवेशियों को ठंड से बचाने की समस्या आ खड़ी है। कई मवेशी पालक तो अपने बकरी, गाय-भैंस को कंबल व बोरियां बांधकर व भूसा जलाकर धुआं देते हुए गर्मी देने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 व 12 जनवरी को बादलवाही होगी और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed