फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Flu OPD not started in Fatehabad even after influenza case surfaced

Fatehabad News: इन्फ्लूएंजा का केस सामने आने के बाद भी फतेहाबाद में नहीं शुरू हुई फ्लू ओपीडी

Sun, 12 Mar 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Flu OPD not started in Fatehabad even after influenza case surfaced
फतेहाबाद। भूना के गांव सिंथला में इन्फ्लूएंजा का केस मिलने के बाद भी रविवार को फतेहाबाद स्थित जिला नागरिक अस्पताल में फ्लू ओपीडी शुरू नहीं हुई। न ही नागरिक अस्पताल में इस संक्रमण से संबंधित कोई सैंपल लिए गए। वहीं, भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने रविवार को इन्फ्लूएंजा संक्रमित युवक के परिवार के सदस्यों व आसपास के 10 घरों का सर्वे किया, लेकिन यहां पर किसी में भी कोई लक्षण नहीं मिले। इसके चलते किसी का भी सैंपल नहीं लिया गया। उधर, सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने इन्फ्लूएंजा को लेकर सोमवार को चिकित्सकों की बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहे इन्फ्लूएंजा के केस को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशों के बावजूद रविवार को भी फतेहाबाद में फ्लू क्लीनिक नहीं खोला गया। रविवार को नागरिक अस्पताल में किसी भी मरीज की ओपीडी नहीं हुई। केवल आपातकालीन सेवाएं ही चलती रहीं। वहीं इस संक्रमण से संंबंधित किसी भी प्रकार की सैंपलिंग की व्यवस्था भी नागरिक अस्पताल में आरंभ नहीं की गई है और फ्लू क्लीनिक भी खाली नजर आया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन दिनों नागरिक अस्पताल में अपना इलाज करवाने आ रहे मरीजों में 30 फीसदी मरीज खांसी व जुकाम के आ रहे हैं। विभाग के अनुसार बदलते मौसम के कारण अक्सर लोग खांसी व जुकाम के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


इन्फ्लूएंजा संक्रमित युवक की निगरानी रख रहा स्वास्थ्य विभाग
गांव सिंथला में 30 वर्षीय युवक इन्फ्लूएंजा संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग उस पर निगरानी रख रहा है। युवक की हालत ठीक हैं। इसलिए उसे होम आइसोलेट करके उसे परिवार से अलग रखा गया है। रविवार को भूना सीएचसी की टीम ने पहले युवक के परिजनों का स्वास्थ्य जांचा। इसके बाद आसपास के दस घरों में भी सर्वे किया। मगर किसी में भी इन्फ्लूएंजा से संबंधित कोई लक्षण न मिलने के कारण बिना सैंपलिंग ही टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
क्या हैं वायरस के लक्षण
-तीन सप्ताह तक खांसी रहना
-लगातार जुकाम रहना
-गले में दर्द
-बुखार होना
-शरीर में दर्द होना
-सांस फूलना
-उल्टी व दस्त लगना

गांव सिंथला में दस घरों व युवक के परिजनों का सर्वे करवाया है। किसी में भी कोई लक्षण नहीं मिला। इसलिए सैंपलिंग नहीं हुई। सोमवार को सुबह 10 बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों की बैठक बुलाई है। इस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी।
डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed