फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five youths arrested with weapons while planning robbery, two absconding

Fatehabad News: डकैती की योजना बनाते हथियारों सहित पांच युवक गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 16 Aug 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five youths arrested with weapons while planning robbery, two absconding
रतिया पुलिस की गिरफ्त में डकैती की योजना बनाने की आरोपी
रतिया। शहर पुलिस ने रतिया क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते पांच युवकों को हथियारों सहित पकड़ा है। दो युवक मौके से फरार हो गए। सभी सातों आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के साथ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

इनमें से चार युवकों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है। शहर पुलिस ने फरार दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में रतिया बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस जब ढाणी जाखन दादी में राजकीय मिडिल स्कूल के पास पहुंची तो देखा कि बोलेरो गाड़ी के पास सात युवक खड़े थे। टीम को देखकर सभी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने पांच युवकों को पकड़ लिया जबकि दो युवक भाग गए। पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें से गंडासे, तलवार व चाकू सहित अन्य हथियार बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान संजीव सिंह उर्फ गारू निवासी जाखन दादी, रणदीप सिंह उर्फ कर्ण निवासी अहरवांं हाल टिब्बा काॅलोनी रतिया, हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष व सुरेंद्र सिंह उर्फ बृजलाल निवासी बलियाला के रूप में हुई। एक नाबालिग है। फरार हुए युवकों की पहचान कृष्ण उर्फ गजनी निवासी मुसाखेड़ा व लखविंदर सिंह उर्फ लोटा निवासी महमड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed