फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five wards reserved

नगरपालिका भूना में 5 वार्ड अनुसूचित जाति तथा 2 वार्ड बैकवर्ड के लिए आरक्षित

Thu, 11 Feb 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five wards reserved
नगरपालिका भूना के मई माह में प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत महिला वार्डों के रोटेशन तथा ड्रा ऑफ लॉट की कार्रवाई की गई। हालांकि महिला एवं अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए हैं परंतु अभी चेयरमैन पद का ड्रा निकालना बाकी है जिस पर हर वर्ग के लोगों की नजर टिकी हुई है। क्योंकि मई 2016 में पिछले चुनाव में नगरपालिका भूना की बागडोर ड्रा के माध्यम से अनुसूचित जाति महिला के हाथों में दी गई थी। बुधवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला हरियाणा के डायरेक्टर अशोक कुमार मीणा की मौजूदगी में ड्रा निकाला गया। ड्रा प्रक्रिया के दौरान नगरपालिका भूना की गठित पांच सदस्यीय एक कमेटी की मौजूदगी में पारदर्शी ड्रा निकाला गया। अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई। नगर पालिका द्वारा गठित कमेटी में चेयरपर्सन राखी वाल्मीकि, वाइस चेयरमैैैैन अनिल कुमार, सदस्य नरेंद्र बागड़ी, मीना सरबटा व भूपेंद्र कोर की निगरानी में ड्रा प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

वार्ड 11 व 13 में अनुसूचित जाति व वार्ड नंबर 3, 8 व 15 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित
शहरी स्थानीय निकाय पंचकूला हरियाणा ने वर्ष 2021 में प्रस्तावित चुनावों के मध्य नजर बुधवार को नगरपालिका भूना के 15 वार्डों का ड्रा निकाल दिया है जिसमें पांच वार्ड अनुसूचित जाति के आरक्षित किए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4,5,11,12 व 13 शामिल है। जिनमें वार्ड नंबर 11 व 13 अनुसूचित जाति महिला के आरक्षित किया गया है जबकि वार्ड नंबर 6 व 7 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 1,2,3,8,9,10,14 व 15 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए हैं। इनमें वार्ड नंबर 3 व 8 तथा 15 में सामान्य वर्ग की महिला के लिए सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका भूना में 19,700 मतदाता हैं। इनमें कंबोज व बाल्मीकि तथा अरोड़ा पंजाबी समुदाय के मतदाताओं की संख्या अधिक हैं। यही कारण है कि चेयरमैन पद पर इन समुदायों से प्रबल दावेदारी ठोकी जा रही है मगर राजनीतिक समीकरण भी भूना में काफी प्रभाव रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed