{"_id":"614381c88ebc3ec91f25dde2","slug":"five-thousand-got-vaccine-in-the-district-new-corona-was-not-found-infected-on-thursday-fatehabad-news-hsr6118917127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच हजार ने लगवाई वैक्सीन, वीरवार को नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच हजार ने लगवाई वैक्सीन, वीरवार को नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
पपीहा पार्क के बाहर लगे कैंप में कोरोनारोधी टीका लगवाती पात्र।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना टीकाकरण का कुल आंकड़ा 6 लाख पार हो गया है। जिले में वीरवार तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 4 लाख 67 हजार 665 तक पहुंच गया है। हालांकि दूसरी डोज लगवाने वालों की रफ्तार कम है। जिले में 18 प्लस का कुल टीकाकरण का लक्ष्य 6.25 लाख रखा गया है।
जिले में 1 लाख 36 हजार 761 लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके है। पिछले तीन दिन जिले में मेगा टीकाकरण अभियान में भी 55 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर के पपीहा पार्क के बाहर कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यहां पर रात आठ बजे तक वैक्सीन लगाई जा रही है। अभियान के दौरान यहां पर रोजाना 550 से 600 लोग टीका लगवा रहे हैं।
वीरवार को जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 443
45 से 60 साल 902
18 से 44 साल 3116
जिले में एक ही एक्टिव केस
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है। जिले में फिलहाल एक ही एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवासर को 697 सैंपल लिए हैं। अभी फिलहाल 1333 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
कोट
कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। जिले में 4.67 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। लोगों से अपील है कि वह टीकाकरण के लिए आगे आएं। जिनका पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतराल पूरा हो गया है वह दूसरी डोज लगवा लें।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।