फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five new infected patients were found in 24 hours, 14 became healthy

24 घंटे में पांच नए संक्रमित मरीज मिले, 14 हुए स्वस्थ

Sun, 27 Jun 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Five new infected patients were found in 24 hours, 14 became healthy
कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 76 दिनों में पहली बार सबसे कम नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अप्रैल, मई और जून में अब तक के सबसे कम नए केस रविवार को मिले हैं। रविवार को जिले में पांच नए केस मिले हैं और 14 स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्रमण दर रविवार को 0.51 फीसदी रही है। इसके अलावा रिकवरी रेट 96.77 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में अभी 109 केस सक्रिय रह गए हैं। इसमें से 28 अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फतेहाबाद में एक, रतिया ग्रामीण तथा बड़ोपल में दो-दो नए केस मिले है। रविवार को जिले में 228 आरटीपीसीआर तथा 180 एंटीजन सैंपल लिए गए है। लैब से अभी फिलहाल 228 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अभी तक 228701 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 17738 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 17165 स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी तक 464 संक्रमित जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed