{"_id":"62d59abc94579c137a0d24a1","slug":"five-new-corona-infected-patients-found-fatehabad-news-hsr637019491","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित पांच नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित पांच नए मरीज मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती वृद्धा।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण दर 3.31 फीसदी रही है। कोरोना के पांच नए केस मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या 13 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सोमवार को कोरोना के 151 सैंपल लिए गए। इसमें पांच संक्रमित मिले है। फतेहाबाद क्षेत्र में दो, रतिया में एक और भट्टूकलां में दो कोरोना संक्रमित मिले है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों के ही कोरोना सैंपल ले रहा है। कोविड कर्मचारी हटाए जाने के बाद जिले में साढ़े तीन माह से आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जा रहे है। विभाग फिलहाल रैपिड एंटीजन ही सैंपल ले रहा है। लोगों को आरटीपीसीआर सैंपल के लिए अग्रोहा मेडिकल जाना पड़ रहा है।
जिले में सोमवार को हुआ टीकाकरण
वैक्सीन पहली दूसरी बूस्टर
कोविशिल्ड 12 99 291
कोवैक्सीन 2 21 25
कोर्बेवैक्स 10 8 0
अब तक हुआ टीकाकरण
पहली डोज : 684610
दूसरी डोज : 474616
बूस्टर डोज : 6720
जिले में 316 पात्रों ने लगवाई बूस्टर डोज
कोरोना की बूस्टर डोज स्वास्थ्य विभाग ने पात्रों के लिए 75 दिनों के लिए फ्री कर दी है। सोमवार को जिले में 316 पात्रों ने बूस्टर डोज लगवाई है। 291 पात्र ऐसे है जिन्हें कोविशिल्ड की बूस्टर डोज लगी है। हालांकि अभी बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ पाई है। मात्र 18 बच्चों को ही कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन
कोट
कोरोना संक्रमण के पांच नए केस मिले है। लोगों से अपील है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट रखे। इसके अलावा अगर किसी में लक्षण है तो जांच जरूर करवाएं।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन