फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five Man of village bhuthankalan died in accident at sikar in Rajasthan

Fatehabad: फतेहाबाद के पांच युवकों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, खाटू श्याम धाम जा रहे थे पांचों दोस्त

Mon, 23 Jan 2023 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 11:35 AM IST
सार

हादसे का शिकार हुए मोहन सिंह की गांव में मेडिकल की दुकान थी और उसका एक बच्चा भी है। अजय की हाल ही में शादी हुई थी। इसके अलावा बाकी तीन युवक अविवाहित थे और पढ़ाई कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Five Man of village bhuthankalan died in accident at sikar in Rajasthan
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव भूथनकलां के पांच युवकों की रविवार रात को राजस्थान के सीकर जिले के पास दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सभी गांव से कार में सालासर व खाटू श्याम धाम में धोक मारने जा रहे थे। फतेहपुर के पास उनकी कार ट्राले से जा टकराई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अजय कुमार पुत्र जय सिह निवासी पांडरी, अमित पुत्र ईश्वर सिंह, संदीप पुत्र शमशेर सिंह, मोहनलाल पुत्र राधेश्याम, संदीप पुत्र प्रताप सिंह सभी निवासी भूथनकलां रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने गांव से रिट्ज कार में सालासर व खाटू श्याम धाम में धोक मारने के लिए गए थे। जयसिंह निवासी पांडरी की ढाणी भूथनकलां गांव में पड़ती है। सभी आपस में खास मित्र थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब पौने 11 बजे युवकों की रिट्ज कार को राजस्थान के फतेहपुर के पास ट्राले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार सभी दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मृतकों के परिजन सीकर पहुंच गए हैं। देर शाम तक उनके शव गांव में लाए जाएंगे। हादसे का शिकार हुए मोहन सिंह की गांव में मेडिकल की दुकान थी और उसका एक बच्चा भी है। अजय की हाल ही में शादी हुई थी। इसके अलावा बाकी तीन युवक अविवाहित थे और पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed