Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five found Corona infected in the district

जिले में पांच मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 10 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five found Corona infected in the district
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में एक साथ पांच कोरोना केस सामने आए है। ये लोग दिल्ली से लौटे थे। फतेहाबाद के सोमा टाउन में पति-पत्नी व बेटा कोरोना पॉजिटिव है। भूना में बुजुर्ग महिला और रतिया में युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अहम बात यह है कि किसी भी मरीज में कोई लक्षण नहीं है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सोमा टाउन के पॉजिटिव एक ही परिवार के लोगों को घर पर ही पहले आइसोलेट किया गया लेकिन शाम को अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए कोविड हेल्थ केयर में शिफ्ट कर दिया। इसके अलावा भूना व रतिया के मरीजों को अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए कोविड हेल्थ केयर में आइसोलेट किया है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव केस के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक दिल्ली के करोल बाग में फैक्टरी चलाने वाला सोमा सिटी निवासी परिवार 6 जून को दिल्ली से आया था। दिल्ली से लौटे दंपती और बेटा-बेटी ने सैंपल दिया था। बुधवार को 45 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 43 वर्षीय पत्नी, 18 वर्षीय बेटा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 20 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर सुदेश कुमार और आशा वर्करों की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के तीन अन्य घरों के लोगों की स्क्रीनिंग की गई। पॉजिटिव घर मेें व्यक्ति का भाई और उसकी 70 साल की मां भी रह रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें होम क्वारंटीन कर दिया। परिवार के मुताबिक उनकी दिल्ली के करोल बाग में जींस बनाने फैक्टरी है और वह नांगलोई में रहते हैं। सभी की तबीयत ठीक है।
विज्ञापन

दिल्ली एक शोक सभा में जाकर आई थी महिला
हिसार रोड पर मॉडल टाउन में वार्ड नंबर 14 में दिल्ली एक शोक सभा में जाकर आई 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने माडल टाउन में कोरोना वायरस संक्रमित महिला को एंबुलेंस में फतेहाबाद पहुंचा दिया। एसएमओ डॉ. रूस्तम ने बताया कि महिला के परिवार के 16 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। वहीं महिला के संपर्क में आए लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले के मुताबिक 65 वर्षीय महिला 6 जून को दिल्ली के कालकाजी में एक रिश्तेदार की शोक सभा में गई थी। जिनके साथ एक महिला सहित पांच परिवार के लोग भी शामिल थे। क्रूजर गाड़ी का चालक गांव चौबारा का था। इनके अतिरिक्त पांच लोग हांसी से भी इस गाड़ी में सवार होकर दिल्ली गए थे। उपरोक्त्त लोग 7 जून को वापिस भूना पहुंचे। जिनकेे 8 जून को सैंपल लिए गए थे। इनमें 4 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली से लौटे सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इलाका नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मनोहर लाल ने बताया कि मॉडल टाउन वार्ड नंबर 14 भूना में एक महिला कोरोना पॉजिटिव का एक नया मामला सामने आने से इस वार्ड की एक गली को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जबकि वार्ड की दो गलियों को बफर जोन में शामिल कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में अब कर्फ्यू में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लिफ्ट लेकर आया रतिया का युवक संक्रमित : रतिया की नहर कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 7 जून को दिल्ली से आया था और यहां पर सैंपल दिया था। युवक ने स्वास्थ्य विभाग को बताया कि वह दिल्ली से बहादुगढ़ तक थ्री-व्हीलर में आया था। बहादुरगढ़ से फतेहाबाद तक पिकअप में आया था और फतेहाबाद से रतिया तक उसने लिफ्ट ली थी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने युवक को उपचार के लिए फतेहाबाद के कोविड हेल्थ केयर में भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए 14 लोगों के सैंपल लिए हैं। प्रशासन आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।
टोहाना निवासी युवक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट : टोहाना निवासी संक्रमित युवक हिसार के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट हो गया है। मंगलवार रात को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे कोविड हेल्थ सेंटर में रखा गया लेकिन मरीज अपनी इच्छा से उपचार करवाने के लिए हिसार के प्राइवेट अस्पताल में चला गया है।

बुजुर्ग समेत तीन पहुंचे घर, फूलों से हुआ स्वागत : फतेहाबाद की भाटिया कालोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग तथा अलीपुर बरोटा का बस ड्राइवर और बलियावाला निवासी महिला कोरोना को मात देकर घर लौट आई है। ये सब दिल्ली से आए और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बुधवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया है। भाटिया कॉलोनी निवासी बुजुर्ग के अग्रोहा मेडिकल से घर पहुंचने के बाद बुजुर्ग का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। मामले के मुताबिक बुजुर्ग फरवरी में अपने बेटे से मिलने के लिए दिल्ली गया था। लेकिन वह पैदल ही दिल्ली से आया था। घर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed