फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five families destroyed in village Mahmada due to accident

Fatehabad News: हादसे से गांव महमड़ा में उजड़े पांच परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five families destroyed in village Mahmada due to accident
रतिया। गांव सरदारेवाला के पास शुक्रवार रात भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौत हो चुकी है। गाड़ी में सवार 14 लोगों में से आठ लोग महमड़ा गांव जबकि अन्य पंजाब के रहने वाले थे। हादसे में महमड़ा गांव का जरनैल सिंह व पंजाब के मानसा के रिओद का 12 वर्षीय अरमान जिंदा बचे थे।
विज्ञापन

अब तक नौ लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि तारो बाई, लखविंदर कौर और मानसा के रिओद निवासी जसविंदर सिंह की तलाश जारी है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद महमड़ा निवासी झंडो बाई, जगीरो बाई, बलवीर सिंह का शनिवार देर रात गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एक वर्षीय सहजदीप कौर के शव को दफनाया गया। रविवार को गाड़ी के चालक छिंदर सिंह का गांव और सजना, रविंद्र कौर, शिरो बाई और कंतो बाई का पंजाब में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे के कारण गांव के पांच परिवार उजड़ गए। पीड़ित परिवारों को ग्रामीणों ने मिलकर खाना खिलाया।
विज्ञापन

बलबीर की हैं छह बेटियां
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले बलवीर (62) के 6 लड़कियों व दो लड़के हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहे थे। ग्रामीण ने कहा कि पीड़ित सभी पांचों परिवार मजदूरी का कार्य करते थे। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवाराें को आर्थिक सहायता दे। ग्रामीण ने बताया कि इस मामले में प्रशासन से मिलेंगे। रविवार को गांव महमड़ा में अंतिम संस्कार में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर रविंद्र बलियाला, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ हनीश कुमार, सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed