फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five employees found absent, register seized

पांच कर्मचारी मिले गैर हाजिर, रजिस्टर जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Five employees found absent, register seized
मार्केट कमेटी में जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम। - फोटो : Fatehabad
मार्केट कमेटी कार्यालय में कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार दोपहर को दबिश दी। टीम ने कार्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों के हाजिर रजिस्टर की जांच की। मौके पर पांच कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जांच करने पर एक कर्मचारी की मेडिकल लीव मिली लेकिन अन्य गैर हाजिर कर्मचारियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। टीम ने कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर व अन्य दस्तावेज को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि मार्केट कमेटी कार्यालय में कर्मचारी गैर हाजिर है। सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल इंस्पेक्टर राजबीर, एसआई रणधीर सिंह, एसआई झंडाराम, एसआई गंगाजल, एएसआई रवि पूनियां, एएसआई जयवीर, एचसी अनिल ने मार्केट कमेटी कार्यालय में दबिश दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों का हाजिर रजिस्टर की जांच की तो पांच कर्मचारी गैर हाजिर मिली। टीम ने रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने करीब एक घंटे तक कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

कोट
सूचना मिली थी कि मार्केट कमेटी के कर्मचारी गैर हाजिर रहते हैं। रजिस्टर में हाजिरी लगाकर गायब हो जाते है। इसको लेकर औचक निरीक्षण किया गया है। मौके पर जो मिला है उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed