फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   five corona infected are helthy

पांच कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, नया केस नहीं मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
five corona infected are helthy
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। पिछले 24 घंटे में जिले में कोराना संक्रमित नया केस नहीं मिला है जबकि पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। इसमें से 6 निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। रिकवरी रेट 97.18 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में पिछले 17 दिनों में तीन बार जिले में नया केस नहीं मिला है। जबकि अप्रैल और मई में कोरोना ने कोहराम मचाया था। जिले में अब तक 480 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

751 सैंपल लिए गए, संक्रमित नहीं मिला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जिले में 751 कोरोना के सैंपल लिए हैं। इसमें 373 आरटीपीसीआर और 378 एंटीजन सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 248231 सैंपल लिए जा चुके है, इसमें 17792 संक्रमित मिले है। अब तक 17291 स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed