फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First aid knowledge given to students

Fatehabad News: जिले के 30 राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिया प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान

Sun, 22 Sep 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
First aid knowledge given to students
फतेहाबाद। सरकारी विद्यालयों में एकदिवसीय प्राथमिक सहायता जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी है। रेडक्रॉस के जिला सचिव रामजीलाल ने बताया कि सेंट जॉन एंबुलेंस के प्रवक्ताओं द्वारा जिला प्रशिक्षण अधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी के लिए प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना अनिवार्य है क्योंकि किसी भी आपात स्थिति में इस ज्ञान के जरिये किसी का जीवन बचा सकते हैं। इसलिए हर नागरिक को प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान लेना चाहिए। प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता कृष्ण कुक्कड़ व अंजु रानी ने 30 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय उच्च विद्यालयों में प्रेक्टिकल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए। विद्यालय की सभी जेआरसी काउंसलर्स ने अपनी जेआरसी टीम के साथ पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने कहा कि आज के समय में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा जैसा ज्ञान भी जरूरी हो गया है। विद्यार्थियों को इसमें रुचि लेनी चाहिए। सेंट जॉन एंबुलेंस प्रवक्ता और जिला कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुक्कड़ ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड, बनावाली सोत्र, बनगांव, ढाणी इस्सर, दौलतपुर, हिजरावां खुर्द, भड़ोलावाली, खुंडन, बोसवाल, सरवरपुर, भट्टू खुर्द, रत्ताखेड़ा, लालवास, मताना, बीघड़, पीएमश्री स्कूल फतेहाबाद, करनोली, बड़ोपल, खाराखेड़ी, झलनियां, भिरड़ाना, मानावाली, चिंदड़, काजलहेड़ी, भोड़ा होशनाक, कुम्हारिया सहित 30 राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया मतदान का संदेश

रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वीप गतिविधि के अंतर्गत युवा मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। महाविद्यालय में स्वीप प्रभारी प्रो. कृष्ण लाल ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के जरिये विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इससे हम सभी नागरिकों के लिए प्रदेश की सरकार के चुनाव का निर्णय होता है। मतदान हमारे लोकतंत्र का मूल आधार है। यह हमारे हाथों में एक शक्ति है, जिसके जरिये हम समाज के विकास में सहयोग कर सकते हैं। इस मौके पर प्रो. सुरेंद्र सभरवाल, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. पूनम कौर सोनी, प्रो. अजीत कुमार, प्रो. सर्वजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed