फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Firni of 28 villages of Fatehabad got fixed

Fatehabad News: फतेहाबाद के 28 गांवों की हुई फिरनी पक्की, 49 में काम जारी

Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Firni of 28 villages of Fatehabad got fixed
फतेहाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा प्रयास जारी है। विभाग द्वारा गांवों की हर गली को पक्का करने और अन्य विकास कार्य करने के लिए काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा पहले जहां फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट्स का प्रबंध किया गया था। वहीं, अब गांवों की जर्जर हो चुकी फिरनियों और कच्ची फिरनियों को पक्का करने का काम जारी है। पंचायती राज विभाग की ओर से जिले के 77 गांवों की फिरनियों को पक्का करने के लिए अक्तूबर 2023 में टेंडर जारी किया गया है। इसमें कुल 5217.38 लाख रुपये की राशि ग्राम पंचायतों को दी गई है।
विज्ञापन

इसमें से ग्राम पंचायतों द्वारा अभी तक जिले के 28 गांवों की फिरनियों को पक्का करने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, 49 गांवों की फिरनियों को पक्का को लेकर काम जारी है। 31 मार्च 2025 तक यह काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरनी के निर्माण से पहले जल निकासी को लेकर डाली जा रही पाइप लाइन : गांवों में फिरनी को पक्की करने के साथ ही जल निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसको लेकर काम जारी है। गांव मेहूवाला सहित अन्य गांवों में जल निकासी की समस्या से निपटने के लिए सीमेंट की बड़ी पाइप लाइन डाली गई है। वहीं हर 100 मीटर पर एक चेंबर भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed