फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fire in anganwari centre, goods burned, fire, fatehabad

आंगनबाड़ी केंद्र में शरारती तत्वों ने लगाई आग

Thu, 23 Jan 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
fire in anganwari centre, goods burned, fire, fatehabad
गांव गोरखपुर आंगनवाड़ी केंद्र में लगी आग - फोटो : Fatehabad
भूना। गांव गोरखपुर में बीती रात अनुसूचित जाति की चौपाल में आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 302 में अज्ञात ने आग लगा दी। जिसमें हजारों रुपये का सामान व वर्षों पुराना रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्र मंजू देवी को केंद्र के पास पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी। मगर जब आंगनबाड़ी इंचार्ज मौके पर पहुंची तो केंद्र का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। मामले की सूचना पुलिस में दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन लता कठपाल व सुपरवाइजर सुनीता गोगिया तथा मंगलेश नेहरा मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्र इंचार्ज मंजू देवी ने बताया कि बीती रात को अज्ञात लोगों ने अनुसूचित जाति चौपाल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर रखे हुए समान में आग लगा दी। आगजनी के दौरान गैस के दो सिलेंडर भी आंगनबाड़ी केंद्र में रखे थे, ऐसे में एक बड़ा हादसा भी टल गया। क्योंकि मौके पर लोगों ने आग को काबू कर लिया था। आगजनी से आंगनबाड़ी केंद्र में 60 किलो चीनी, 60 किलो दलिया, मूंगफली, 23 लीटर तेल, 9 किलो सोयाबीन, गैस चूल्हा तथा 30 वर्षों से लकड़ी के तीन बक्सो में रखा हुआ पुराना रिकॉर्ड भी जलकर नष्ट हो गया है। मंजू ने बताया कि यह आग किसी शरारती तत्व ने लगाई है। उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व सामान की भरपाई करवाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में एडिशनल एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि मंजू ने आंगनबाड़ी केंद्र पर आग लगने की रिपोर्ट दी है जिस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed