{"_id":"64723f1137ff3638d90826d6","slug":"fire-broke-out-in-the-furniture-workshop-goods-burnt-fatehabad-news-c-21-1-143874-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फर्नीचर की वर्कशॉप में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फर्नीचर की वर्कशॉप में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
टोहाना में फर्नीचर वर्कशॉप में जला सामान। संवाद
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित जगदंबा फर्नीचर की वर्कशॉप में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। इस दौरान लाखों रुपये का कच्चा व तैयार माल जल गया। आग की सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मचारियों की ने तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दुकान के मालिक वकील गोयल ने बताया कि रोजाना की तरह वह शुक्रवार रात्रि को करीब 9 बजे वर्कशॉप बंद करके गया था। रात में ही करीब 11 बजे पड़ोसी ने उसे फोन करके बताया कि वर्कशाप से धुंआ निकल रहा है। इसके बाद वह अपने भाई सुशील के लड़के नितेश के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि आग लगी हुई थी। इस आग में उसके 20 डबल बेड, 12 सोफा सेट, 10 ड्रेसिंग, 4 सेट डाइनिंग टेबल, 20 ऑफिस टेबल, 200 बोर्ड पोना इंची, 200 प्लाई बोर्ड आधा इंची, 200 प्लाई दो सुत, 300 सनमाइका शीट, दस बोरे फोमशीट, 35 थान सोफे का कपड़ा, 150 क्विंटल लकड़ी का कच्चा माल, मिस्त्रियों के औजार, छबका मशीन आदि जल गए। वकील गोयल ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
नरवाना तक से मंगवाई दमकल गाड़ी
रात्रि के समय लगी आग लगातार आगे बढ़ती रही। इसके चलते आग पर काबू पाने के लिए टोहाना के साथ-साथ जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के साथ दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया।