{"_id":"67e588c62c0c675a4404637a","slug":"fire-broke-out-in-bundles-of-straw-near-village-chanddaklaan-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-131397-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव चंदड़कलां के पास पराली की गांठों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव चंदड़कलां के पास पराली की गांठों में लगी आग
Thu, 27 Mar 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
गांव चंदड़कलां के पास लगी पराली की गांठों में आग। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। गांव चंदड़कलां में जमा की गई पराली की गांठों में वीरवार दोपहर को अचानक से आग लग गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना मंगा सिंह को दी। वहीं ग्रामीणों ने आग को अपने स्तर पर बुझाने का भी काफी प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव इंदाछोई निवासी जोगिंदर सिंह और गांव फतेहपुरी निवासी मंगा सिंह ने बताया कि धान के सीजन में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया था। उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों से पराली की खरीद की थी। गांव चंदड़ कलां के इंदाछोई रोड पर उन्होंने करीब 40 हजार पराली की गांठें जमा की थी। इन्हें बेचकर कुछ आय करने की उनकी योजना थी लेकिन उससे पहले उन्हें यह नुकसान हो गया। मंगा सिंह ने पास की रिफाइनरी के मालिक पर पराली में आग लगने के कारण बनने का आरोप लगाया है। मंगा ने कहा कि फैक्टरी मालिक ने खुली जगह पर राख फेंकी, जिससे आग लगी। पीड़ित ने प्रशासन से फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।