फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Female students learned modern agricultural practices at the Rabi agricultural fair.

Fatehabad News: रबी कृषि मेले में छात्राओं ने सीखीं आधुनिक कृषि पद्धतियां

Sat, 03 Oct 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Female students learned modern agricultural practices at the Rabi agricultural fair.
रतिया। शहीद देविंदर सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, रतिया के भूगोल विभाग की छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित रबी कृषि मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। मेले का मुख्य विषय सतत कपास उत्पादन, फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा रहा। भ्रमण में करीब 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन कर आधुनिक कृषि पद्धतियों, फसल विविधीकरण, सतत कृषि और जल संरक्षण से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने कृषि की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जिंदल टावर का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमन देवी, भूगोल विभाग की प्रोफेसर रिया तथा प्रयोगशाला सहायक सोहनलाल ने भी मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed