फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Female smuggler arrested in Fatehabad, Vials of banned drugs recovered, anti narcotics team action

फतेहाबाद में महिला तस्कर गिरफ्तार: प्रतिबंधित नशीली दवाई की शीशियां बरामद, एंटी नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई

Thu, 02 Nov 2023 12:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Nov 2023 12:17 PM IST
सार

एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि महिला दिल्ली से नशीली दवाई की शीशियां लाकर बेचने का काम करती है और दिल्ली से बैग में काफी मात्रा में नशीली दवाई की शीशियां लेकर गांव धांगड़ में आएगी। टीम ने गांव धांगड़ के बस स्टैंड के पास महिला की तलाश शुरू की। इस दौरान एक महिला फतेहाबाद की तरफ जाती हुई दिखी।

विज्ञापन
Female smuggler arrested in Fatehabad, Vials of banned drugs recovered, anti narcotics team action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद के गांव धांगड़ के बस स्टैंड के पास एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक महिला को नशीली शीशियों के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई आरोपी महिला तस्कर गांव अलालवास निवासी जसविंद्र कौर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि महिला दिल्ली से नशीली दवाई की शीशियां लाकर बेचने का काम करती है और दिल्ली से बैग में काफी मात्रा में नशीली दवाई की शीशियां लेकर गांव धांगड़ में आएगी। टीम ने गांव धांगड़ के बस स्टैंड के पास महिला की तलाश शुरू की। इस दौरान एक महिला फतेहाबाद की तरफ जाती हुई दिखी। टीम ने महिला को काबू कर लिया। महिला ने पहचान गांव अलालवास निवासी जसविंद्र कौर के रूप में बताई। टीम ने शक के आधार पर नियम अनुसार पि_ू बैग की तलाशी ली तो उसमें से 65 नशीली दवाई की शीशियां बरामद हुई। सदर थाना में महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed