फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fearful patient of black fungus found in the district

जिले में ब्लैक फंगस का आशंकित मरीज मिला

Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fearful patient of black fungus found in the district
कोरोना महामारी से ठीक होने के बाद मरीजों के ब्लैक फंगस की चपेट में आने के मामले जिले में बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में ब्लैक फंगस आशंकित मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल पहुंचकर मरीज की जांच की है और टेस्ट करवाए हैं। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ऑपरेशन करने पर फैसला ले सकता है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक फतेहाबाद निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के बाद सद्भावना अस्पताल में दाखिल था। कोरोना से ठीक होने के बाद चेहरे और आंख के पास सूजन आने लगी और आंख से पानी आने लगा। मंगलवार को सद्भावना अस्पताल के चिकित्सकों ने फतेहाबाद के स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। नागरिक अस्पताल के ईएनटी डॉ. जयप्रकाश ने पहुंचकर जांच की और मरीज के टेस्ट करवाएं हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लैक फंगस की पुष्टि हो पाएगी और इसके बाद ही डॉक्टर ऑपरेशन पर फैसला लेंगे। बताया जा रहा है कि अगर ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो नागरिक अस्पताल में किया जा सकता है, इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक तीन मरीज मिल चुके
- फतेहाबाद के शिव नगर निवासी महिला मिली थी, जो कि रोहतक पीजीआई रेफर की जा चुकी है।
- टोहाना में 46 वर्षीय व्यक्ति ब्लैक फंगस आशंकित मिला था, जिसे परिवार के लोग गुरुग्राम ले गए हैं।
- फतेहाबाद निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति आशंकित मिला है, जिसकी फिलहाल जांच करवाई जा रही है।
कोट
मरीज के चेहरे और आंख के पास सूजन आ रही है और आंख से पानी निकल रहा है। ब्लैक फंगस की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है, जांच करवाई जा रही है। मरीज शुगर से भी पीड़ित है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमित आहुजा, सीईओ, सद्भावना अस्पताल।
कोट
सद्भावना अस्पताल से सूचना आई थी कि ब्लैक फंगस आशंकित मरीज है। मौके पर जाकर मरीज का चेकअप किया तो पता चला कि चेहरे और आंख के पास सूजन आई हुई है। कुछ जांच करवाई जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी कि ब्लैक फंगस है। अगर ब्लैक फंगस मिलता है तो एक-दो दिन में ऑपरेशन किया जा सकता है।
- डॉ. जय प्रकाश, ईएनटी, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed