फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FCI's online portal malfunctions, wheat tenders not opened

फतेहाबाद: एफसीआई के ऑनलाइन पोर्टल में खराबी, नहीं खुल पाए गेहूं के टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
FCI's online portal malfunctions, wheat tenders not opened
फतेहाबाद में स्थित भारतीय खाद्य निगम का कार्यालय व गोदाम।
फतेहाबाद। गेहूं व आटे के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर एफसीआई द्वारा ओपन मार्केट में गेहूं बेचने के लिए खोले गए पोर्टल पर बुधवार को टेंडर खुलने थे, लेकिन एफसीआई के पोर्टल ‘एमजंक्शन’ में तकनीक दिक्कत आने के कारण यह टेंडर नहीं खोले जा सके। अब 15 फरवरी को दोबारा इसके टेंडर खोले जाएंगे और गेहूं की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि गेहूं के दाम तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए और आम जनता को मार्केट मेंं आटा 33 सेे 35 रुपये किलो मिल रहा है। सरकार ने भी बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए प्रयास आरंभ कर दिए थे। ऐसे में भारतीय खाद्य निगम ने भी खुले बाजार में बेचने का फैसला किया था और व्यापारियों को एफसीआई के पोर्टल ‘एमजंक्शन’पर ऑनलाइन टेंडर भरने के लिए आवेदन मांगे थे। भारतीय खाद्य निगम की ओर से महीने के हर बुधवार को गेहूं के टेंडर खोले जाने हैं। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक गेहूं की नई फसल मार्केट में नहीं आ जाती। अमूमन अप्रैल महीने में ही खेतों से निकलकर गेहूं मंडियों तक पहुंचता है, ऐसे में जब तक मंडियों में नया गेहूं नहीं आता, एफसीआई की ओर से हर बुधवार को गेहूं के टेंडर खोले जाएंगे। पिछले सप्ताह ही एफसीआई ने खुले बाजार में 16950 हजार मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री की थी। हालांकि एफसीआई की ओर से 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं के लिए टेंडर मांगे गए थे, लेकिन तीन व्यापारियों के टेंडर रद्द हो जाने के कारण तीन हजार 50 मीट्रिक टन गेहूं नहीं बिक पाया। इस बार 85 हजार मीट्रिक टन गेहूं खुले बाजार में बेचने के लिए हिसार मंडल की ओर से ऑफर की गई थी। संवाद
विज्ञापन


हिसार मंडल के अंतर्गत खुलने थे टेंडर
हिसार मंडल के अंतर्गत आने वाले जिले फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी व जींद के लिए टेंडर मांगे गए थे। एफसीआई ने अपने पोर्टल पर गेेहूं के 2300 रुपये प्रति क्विंटल ऑक्शन बिड डाली थी, लेकिन यह बढ़ते हुए 2750 रुपये तक पहुंच गई। इस बार बुधवार को टेंडर खुलने थे, लेकिन पोर्टल में आई तकनीक कमी के कारण बुधवार को टेंडर नहीं खुल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार मंडल में चार माह में दो से ढाई लाख एमटी गेहूं बेचने का लक्ष्य
एफसीआई की ओर से हिसार मंडल के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों में जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक दो से ढाई लाख मीट्रिक टन गेहूं खुले बाजार में बेचने का प्रपोजल मुख्यालय को भेजा गया है। एफसीआई के गोदामों में बफर स्टॉक होने के चलते यह निर्णय लिया गया है।

कोट
आटे के दामों में भारी वृद्धि को देखते हुए एफसीआई ने खुले बाजार में गेहूं बेचने का निर्णय लिया था। हमने अपनी तरफ से हिसार मंडल में 85 हजार मीट्रिक टन गेहूं खुले बाजार में देने का प्रपोजल मुख्यालय को भेजा हुआ है। इस बार पोर्टल में तकनीक कमी के कारण टेंडर नहीं खुल पाए। अब 15 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। उसके बाद व्यापारियों को गेहूं उठाने के लिए आरओ जारी कर दिए जाएंगे।
-सविता, मैनेजर कमर्शियल, डिवीजन ऑफिस, हिसार, एफसीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed