फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Father arrested for throwing four-year-old daughter into Bhakra Canal

Fatehabad News: चार वर्षीय बेटी को भाखड़ा नहर में फेंकने का आरोपी पिता गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Father arrested for throwing four-year-old daughter into Bhakra Canal
रतिया। गांव खूनन में चार वर्षीय बेटी को भाखड़ा नहर में फेंककर हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने आरोपी पिता गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्ची के मामा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद गांव खूनन में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक बच्ची के मामा जगवीर सिंह, निवासी अहरवां, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी गांव खूनन निवासी गुरप्रीत सिंह से हुई थी।
विज्ञापन

दंपती की दो बेटियां थीं जिनमें एक 10 वर्षीय और दूसरी चार वर्षीय गुरुनिवास कौर थी। दोनों बच्चियां गांव बहवलपुर के स्कूल में पढ़ती थीं।
शिकायत के अनुसार गुरप्रीत सिंह अपनी चार वर्षीय बेटी गुरुनिवास कौर को स्कूल से साथ लेकर आया और उसे भाखड़ा नहर में फेंक दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव नहर से कई किलोमीटर दूर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि मामा के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि उसने वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed