{"_id":"6683d266a51fac357505299d","slug":"fatehabad-youths-beaten-up-in-rajasthan-attacked-on-suspicion-of-cow-smuggling-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के युवकों को राजस्थान में पीटा: गौ तस्करी के शक में किया हमला, पिकअप में तूड़ी भरकर गए थे जयपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के युवकों को राजस्थान में पीटा: गौ तस्करी के शक में किया हमला, पिकअप में तूड़ी भरकर गए थे जयपुर
Tue, 02 Jul 2024 03:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:44 PM IST
सार
राजस्थान के लसेड़ी टोल से दो से तीन किलोमीटर पहले पहुंचे तो दो से तीन बाइक और गाड़ी सवार युवकों ने गाड़ी रूकवाने का प्रयास किया। सुनसान जगह पर गाड़ी न रोककर टोल की तरफ दौड़ा ली। लेकिन युवक पीछे लग गए और जब टोल पर गाड़ी रोकी तो युवकों ने गाड़ी से नीचे उतारकर बुरी तरह से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजस्थान के राजगढ़ में लसेड़ी टोल के पास जयपुर से नींबू लोड करके बठिंडा जा रहे फतेहाबाद के ढाणी माजरा निवासी सोनू और बड़ोपल निवासी सुंदर की बाइक व गाड़ी सवार युवकों ने गौ तस्करी के शक में बुरी तरह से पिटाई कर दी। मामला रविवार देर रात का है। जिन्हें पहले राजगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया और अब फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले के मुताबिक अस्पताल में दाखिल ढाणी माजरा निवासी सोनू ने बताया कि उसके पास पिकअप गाड़ी है और उसे बड़ोपल निवासी सुंदर चलाता है। पिछले करीब चार से पांच माह से यहां से तूड़ी लोड करके राजस्थान में जाते है और वापसी में सब्जी लेकर आते है। शनिवार को यहां से तूड़ी लोड करके राजस्थान गए और रविवार को जयपुर से नींबू लोड करके बठिंडा जा रहे थे।
विज्ञापन
जब लसेड़ी टोल से दो से तीन किलोमीटर पहले पहुंचे तो दो से तीन बाइक और गाड़ी सवार युवकों ने गाड़ी रूकवाने का प्रयास किया। सुनसान जगह पर गाड़ी न रोककर टोल की तरफ दौड़ा ली। लेकिन युवक पीछे लग गए और जब टोल पर गाड़ी रोकी तो युवकों ने गाड़ी से नीचे उतारकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। युवकों ने गाड़ी चेक की तो उसमें नींबू लोड मिला और इसके बाद फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्थान पुलिस पहुंची और अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद अब वह फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक खुद को कथित गौरक्षक बता रहे थे और गौ तस्करी के शक में गाड़ी रूकवा रहे थे।