{"_id":"66e980c5d4d5ef47880b3d94","slug":"fatehabad-villagers-asked-questions-to-bjp-candidate-dudaram-in-pilimandori-village-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: गांव पीलीमंदोरी में भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम से बोले ग्रामीण- किसान आंदोलन के समय क्या किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: गांव पीलीमंदोरी में भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम से बोले ग्रामीण- किसान आंदोलन के समय क्या किया
Tue, 17 Sep 2024 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:44 PM IST
सार
हरियाणा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम के भट्टू क्षेत्र के गांव पीलीमंदोरी में हुए कार्यक्रम में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
गांव पीलीमंदोरी में हंगाम करने वालों को रोकते चेयरमैन भारतभूषण मिड्ढा। साथ खड़े हैं भाजपा प्रत्याशी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक दुड़ाराम अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान मंगलवार को गांव पीलीमंदोरी में पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर विधायक दुड़ाराम के बोलने से पहले ही किसान नेता विजय सिंह जाखड़, संदीप गोरछिया व बृजलाल कड़वासरा ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि किसान आंदोलन के दौरान आपने क्या किया। उस समय किसानों के बीच क्यों नहीं रहे।
विज्ञापन
इतने पर वहां मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता और एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा ने माइक में कहना शुरू कर दिया कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
विज्ञापन
भाजपा नेता भी अपनी बात रखने गांव में आएं। इस पर भाजपा समर्थकों ने भी नारे लगाए। हालांकि, गांव के लोगों ने हंगामा करने वाले किसान नेताओं को समझाकर शांत करवा दिया। इसके बाद दुड़ाराम चार मिनट में अपना भाषण पूरा करके गांव से रवाना हो गए।
विज्ञापन