{"_id":"582df9634f1c1b5636900866","slug":"fatehabad-sports-compitition-starts-23-november-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 23 को
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग भूना के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के प्रांगण में 23 नवंबर को प्रात: 10 बजे महिलाओं के खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता होगी। इसका शुभारंभ बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी महेंद्र कौर करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर पंकज शर्मा व मंगलेश नहरा संयुक्त रूप से करेंगी।
सीडीपीओ ने बताया कि खेल स्पर्धाओं में पांच किलोमीटर साइकिल रेस, 400 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़ होंगी। प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव महिलाओं को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।