{"_id":"661c9a6585c1eefc090e9c86","slug":"fatehabad-rta-and-traffic-police-found-five-buses-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: फतेहाबाद में नशे में मिला कॉलेज बस का चालक, आरटीए और ट्रैफिक पुलिस ने पांच बसें की इम्पाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: फतेहाबाद में नशे में मिला कॉलेज बस का चालक, आरटीए और ट्रैफिक पुलिस ने पांच बसें की इम्पाउंड
Mon, 15 Apr 2024 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 09:28 AM IST
सार
महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे में छह बच्चों की मौत के बाद से पूरे प्रदेश में स्कूलों बसों की जांच का अभियान जारी है।
विज्ञापन
जांच करते ट्रैफिक पुलिस कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस और आरटीए टीम द्वारा सोमवार को स्कूल बसों की जांच की गई। जांच में बहबलपुर स्थित एक कॉलेज बस का ड्राइवर शराब के नशे में मिला। अब तक पांच बसों को इंपाउंड किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस और आरटीए टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल बसों की जांच की गई। टीम ने पहले बिगड रोड पर बसें जांची। इसके बाद पुराना बस स्टैंड पर स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बहबलपुर स्थित मुख्तियार सिंह मेमोरियल कॉलेज बस का ड्राइवर शराब के नशे में मिला। बस में विद्यार्थियों व स्टाफ को ले जाया जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने जब एल्कोहल मीटर से जांच की तो चालक नशे में मिला। वहीं चालक सतीश ने कहा कि उसने रात को शराब पी थी।
निरीक्षण के दौरान कई निजी बसों में सीसीटीवी नहीं मिले तो कई बिना परमिट दौड़ती हुई मिली। बस के बोनट पर भी बच्चे बैठे मिले। टीम ने पांच बसों को इंपाउंड किया है और दो के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
वहीं टोहाना में आरटीए की कार्रवाई के खिलाफ टोहाना खंड में निजी स्कूल तीन दिन की हड़ताल पर हैं। ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेतराम ने बताया कि अभियान जारी है और एक-एक बस जांची जा रही है।