फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, road damage, in two days, new constraction, fatehabad, harayana

पार्षद की नई बनी पैतृक गली दो दिन में धंसी

Thu, 29 Dec 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, road damage, in two days, new constraction,   fatehabad,  harayana
गली, जो निर्माण के दो दिन बाद ही धंस गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 शहर की नगर परिषद के सबसे दबंग पार्षद प्रतिनिधि समझे जाने वाले सोनू कुक्कड़ की डीएसपी रोड स्थित पैतृक गली का निर्माण दो दिन पहले हुआ था। दो दिन में ही गली कई जगह से धंस गई। गली धंसते ही गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि ये गली ठेकेदार की गलती से धंसी है क्योंकि उसने निर्माण कार्यों में उचित मापदंडों का इस्तेमाल ही नहीं किया गया।

लोगों का ये भी आरोप है कि उन्होंने समय रहते ही ठेकेदार को चेताया था कि गली निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली रोड़ी अच्छी तरह से नहीं डाली गई। दूसरी ओर इस मामले के उठते ही नगर परिषद के अधिकारी खुद बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। नगर परिषद के एमई एचके शर्मा अब इस गली को फिर से बनवाने की बात कह रहे हैं दूसरी ओर नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक वार्डवासियों की तसल्ली नहीं होगी, तब तक संबंधित ठेकेदार का बिल पास नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ये है गली वासियों की व्यथा

जिस दिन इंटरलॉक टाइलें लगाई जा रही थी, उसी वक्त ठेकेदार प्रेम को बोला था कि रोड़ी सही प्रकार से नहीं डाली गई है। जहां सामान्य छह इंच की रोड़ी डलनी चाहिए, लेकिन ठेकेदार के कारिंदे महज एक से डेढ़ इंच रोड़ी डालकर ही चलते बने। ऐसे में गली तो धंसनी ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश निझारा, गलीवासी ।

ठेकेदार प्रेम ने इस गली के निर्माण में भारी घालमेल किया है। उसको शुरु में ही बताया था कि ये पार्षद की पैतृक गली है, इसके निर्माण में कोई कोताही नहीं बरतना, लेकिन ठेकेदार ने सारी बातों को अनसुना कर दिया और बेकार इंटरलॉक टाइलों का इस्तेमाल शुरु कर दिया। जिस वजह से अब सारी गली में परेशानी होगी। इतना ही नहीं, कई मकानों की सीढिय़ों को भी तोड़ दिया गया लेकिन दोबारा बनाया तक नहीं गया।
सुशील मखीजा, गलीवासी ।

बेकार इंटरलॉक टाइलें और उससे बदतर निर्माण सामग्री के चलते गली का महज दो दिन में ये हाल हो गया। हालात ये हो गए हैं कि अगर बारिश आती है तो पानी निकलने की जगह तक नहीं बची।
हेमराज बजाज, गलीवासी ।

गली निर्माण के समय ठेकेदार को कहा था कि गली के साथ साथ एक होल बना दें जिसके जरिए बरसात के पानी की निकासी हो जाए लेकिन ठेकेदार ने ये कहते हुए मना कर दिया कि उसका मूड नहीं है। थक कर दो हजार रूपए अपनी तरफ से डलवाकर खुद ही व्यवस्था करनी पड़ी।
-तरुण सरदाना, गलीवासी ।

पार्षद ने दी सधी प्रतिक्रिया
इस बारे में जब वार्ड दस की पार्षद अनीता कुक्कड़ से बात की गई तो उन्होंने सधी हुई प्रतिक्रिया देते कहा कि वे इस बारे में नप अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों से बात करेंगी। वार्डवासियों के साथ किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

पहले ही पता था धंस जाएगी गली, रास्ता निकालेंगे : एमई
इस गली में सीवरेज लाइन की समस्या है जिसके कारण पहले ही पता था कि गली निर्माण होने पर धंस जाएगी। लेकिन ये व्यवस्था फिलहाल लोगों को रास्ता देने के लिए था, जल्द ही गली का दोबारा निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को एक ही बार पेमेंट दी जाएगी।

-एचके शर्मा, एमई, नगर परिषद, फतेहाबाद ।

वार्डवासियों की तसल्ली के बिना नहीं होगी ठेकेदार की पेमेंट : नप अध्यक्ष
वार्ड दस में नई बनी गली के धंसने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। अधिकारियों को इस बारे में कह दिया गया है। जब तक वार्डवासियों की तसल्ली नहीं होगी, तब तक संबंधित ठेकेदार की पेमेंट नहीं होगी।
-दर्शन नागपाल, अध्यक्ष, नगर परिषद, फतेहाबाद ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed