{"_id":"578d28b74f1c1bbb26c4c323","slug":"fatehabad-rain-water-loging-city-heavy-rain-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बरसे बदरा, गर्मी से राहत, सिस्टम से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बरसे बदरा, गर्मी से राहत, सिस्टम से परेशानी
fatehabad
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
गांव बड़ोपल में बारिश के बाद गलियों में खड़ा बरसाती पानी में से निकलता एक बालक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगातार चौथे दिन जिले के कई इलाकों में जमकर बरसात हुई। रविवार की बारिश में सूखा रहा फतेहाबाद शहर सोमवार को आखिरकार एक बार फिर भीग गया। शाम चार बजे के करीब एक घंटे तक आई बारिश ने शहर में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी। फतेहाबाद शहर के अलावा निकटवर्ती गांव बड़ोपल में भी अच्छी बारिश हुई और गलियों में एक-एक फुट तक पानी जमा हो गया। जाखल में भी सुबह के समय लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। टोहाना में भी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण पहले से ओवरफ्लो हो रहे सीवर और ज्यादा परेशानी खड़ी करने लगे। रतिया के गांव दादुपुर ढाणी में जलभराव के कारण जोहड़ का पानी ओवरफ्लो हो गया और गांव की फिरनियों पर जमा हो गया। सोमवार को फतेहाबाद में छह एमएम, टोहाना में तीन एमएम और जाखल में चार एमएम बारिश दर्ज की गई।
फतेहाबाद में एक घंटे की बारिश से पूरे शहर में जलभराव
फतेहाबाद शहर में हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई, लेकिन जलनिकासी का प्रबंध ना होने से शहर के मुख्य रास्ते जलमग्न हो गए। नए बस स्टैंड के पास, सामान्य अस्पताल के बाहर, एमसी कालोनी, भट्टू रोड़, थाना रोड, बीघड़ चौक, एसडीएम आवास के सामने पानी जमा हो गया और सीवरेज ओवरफ्लो होने लगे। जाखल में पानी से बचाव के लिए लोगों को मोहल्ले के बाहर सड़क के पास अस्थायी बांध बनाना पड़ा।
दादूपुर ढाणी में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो, मकानों में दरारें
रतिया। गांव दादूपुर ढाणी में बारिश के पानी से गांव का जोहड़ ओवरफ्लो होकर पानी फिरनी में आने से जहां गांव का रास्ता बंद हो गया। कई घरों में पानी घुस जाने से मकानों में भी दरारें आ गईं। ग्रामीण सलोचना, राजवंशी, महेंद्रो, करतारो, जगतार कौर, प्यारो बाई, मित्रो व अन्य महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से हो रही बारिश के कारण पानी जोहड़ में एकत्रित हो रहा है। अब जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर गांव की फिरनी पर जमा हो गया है। इससे फिरनी का रास्ता बंद हो गया है। साथ ही, ओवरफ्लो पानी घरों में घुस गया है, जिससे कई मकानों में दरारें आ गई हैं। गांव के सरपंच को समस्या से अवगत करवा दिया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से जल निकासी की गुहार लगाई है।