फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, rain, drainage

रातभर चली बारिश, शहरभर में रहा ब्लैक आउट

Mon, 23 Jan 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, rain, drainage
फतेहाबाद के जवाहर चौक से चिल्ली को जाने वाली सड़क पर कीचड़। - फोटो : fatehabad
शनिवार रात को रुक-रुक कर लेकिन रातभर चली बरसात से जनजीवन रुक सा गया। वजह थी रातभर की बारिश के दौरान बिजली का ब्लैक आउट। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक लगभग सारे शहर में बिजली प्रभावित रही। अधिकांश इलाकों में रातभर आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि ये बरसात गेहूं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। रविवार को सड़कें कीचड़ से लथपथ थी जिससे लोगों को खासी परेशानी भी हुई। जिले में करीब चार एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते शनिवार रात भूना खंड के गांव दहमान, गोरखपुर आदि गांवों में बिजली गिरने से कई घरों में शार्ट सर्किट से घरेलू सामान जल गया। हालांकि इन घटनाओं में किसी व्यक्ति या पशु के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को कई दिनों के इंतजार के बाद बरसात हुई लेकिन रुक-रुक कर बरसात रात भर चलती रही। रात को करीब दो बजे और अलसुबह चार बजे बारिश ने तेजी पकड़ी लेकिन इसके बाद मौसम बिल्कुल साफ हो गया। राजस्व विभाग के अनुसार फतेहाबाद, रतिया में तीन-तीन एमएम एवं टोहाना में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। ये बरसात गेहूं व सरसों की फसल के लिए काफी लाभदायक बताई गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बरसात थोड़ी और होती तो गेहूं की फसल को और फायदा होता। लेकिन मौसम में ठंडक और आगे बरसात की संभावना के चलते कृषि विशेषज्ञ काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद चार बजे के बाद सुधर सकी स्थिति
शनिवार मौसम की पहली बरसात से पूरे शहर में बिजली का ब्लैक आउट रहा। रात सात बजे करीब जब बरसात शुरू हुई तो सिरसा रोड, नेशनल हाइवे, इंडस्ट्रियल एरिया, अग्रवाल कालोनी और एमसी कालोनी, भट्ठा कालोनी और भट्टू रोड पर बिजली बंद हो गई। रात दस बजे करीब मुख्य बाजार थाना रोड, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक एवं इसके साथ सटी रिहाइशी कालोनियों में भी बिजली कट लगा दिया गया। हालांकि विभाग इसका कारण फीडर बंद होना बता रहा है। 33 केवी सबस्टेशन के पावर हाउस के रिकार्ड के अनुसार रात एक बजे 220 केवी सबस्टेशन से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई जो सुबह साढ़े चार बजे बहाल की गई। इसके बाद डीएसपी रोड़ स्थित लाजपत चौक और जवाहर चौक के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया जिसके चलते रात को यहां 9 बजे बिजली कट लग गया। पावर हाउस से इसका बाकायदा परमिट लिया गया तब जाकर मरम्मत का काम शुरू कराया जा सका।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके बाद रात दस बजे फतेहाबाद के दूसरे इलाके योगनगर का भी फीडर बंद हो गया जिसके कारण इस फीडर से संचालित सुंदर नगर, जगजीवनपुरा और हुडा सेक्टरों में भी ब्लैक आउट हो गया। हिसार रोड पर भी बिजली बाधित रही। रविवार दोपहर बाद चार बजे के बाद ही यहां पर स्थिति में सुधार हो पाया।

टूटी सड़कों पर जलभराव से आवागमन हुआ ठप
बरसात के कारण शहर की मुख्य बाजार कीचड़ से सन गई। जिससे लोगों का सड़कों पर चलना ही मुश्किल हो गया। वजह थी पिछले काफी समय से सड़कों पर जमी गंदगी व मिट्टी। बरसात आते ही गंदगी और मिट्टी दलदली स्वरूप में आ गई जिससे टूटी सड़कों के गड्डों में जलभराव हो गया और लोगों को यहां से गुजरने में काफी कठिनाई आई। खासकर शिव चौक, जवाहर चौक, थाना रोड़, धर्मशाला रोड़, पुरानी तहसील चौक, भट्टू रोड, हंस मार्केट इत्यादि में कीचड़ ही सब ओर दिख रहा था।

अनाज मंडी में भीगा किसानों का सोना
बरसात के कारण अनाज मंडी में खुले में पड़ी धान की बोरियां भीग गई। शनिवार को किसी को बरसात आने का अंदेशा नहीं था क्योंकि दिन में धूप थी। सांय को अंधेरा होने के बाद एकाएक बूंदाबांदी शुरू हो गई। तब तक लेबर मंडी से जा चुकी थी। रात को तेज बरसात ने धान की बोरियों को पानी से लथपथ कर दिया। हालांकि व्यापारी इसका ज्यादा नुकसान नहीं मानते। व्यापारियों की मानें तो एक दिन तेज धूप निकलते ही धान की बोरियां सूख जाएंगी।

गेहूं-सरसों के लिए फायदेमंद
बारिश अभी थोड़ी हुई है जो फसलों के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है। अगर एक दो दिन में और बारिश होती है तो किसानों के लिए और लाभदायक होगी। क्योंकि बारिश से गेहूं का तना मोटा लगेगा और तना मजबूत भी बनेगा। इसके अलावा ये बरसात सरसों की फसलों के लिए भी लाभदायक बताई जा रही है।


गणतंत्र दिवस पर भी रहेगा बारिश का साया
मौसम में भले ही ठंडक बनी हुई हो लेकिन गणतंत्र दिवस पर मौसम विभाग बारिश की पूरी आशंका जाहिर कर रहा है। हिसार एचएयू के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राज सिंह के अनुसार सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। बुधवार और वीरवार को बरसात के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भी अभी और कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed