फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, polio suspect, girl, sampale, fatehabad, harayana

पोलियो आशंकित बच्ची मिलने से हड़कंप, रिपोर्ट सबमिट

Sun, 20 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, polio suspect, girl, sampale,  fatehabad,  harayana
पोलियो आशंकित पांच वर्षीय बच्ची - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

  एक पोलियो आशंकित पांच वर्षीय बच्ची के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में शनिवार को हड़कंप मच गया। विभाग के एसएमओ ने कार्रवाई करते हुए बच्चों के रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिन्होंने बच्ची के घर जाकर उसके स्वास्थ्य बारे में तथ्य जुटाकर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ को दी। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम को सीएमओ कार्यालय फतेहाबाद से सूचना आई थी कि माता वाली जोहडी के पास एक पोलियो आशंकित बच्ची है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके स्वास्थ्य बारे में रिपोर्ट दे। एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बाल रोग विशेषज्ञ, एएनएम सुदेश और अन्य कर्मियों को बच्ची के घर भेजा तथा जानकारी जुटाई।

क्या कहते हैं बच्ची के पिता
बच्ची सिया के पिता नरेंद्र सोनी ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले उसकी बेटी सिया को बुखार हो गया। तब वे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका कुछ दिन इलाज चला। इलाज के दौरान अचानक बच्ची का मुंह मुड़ने लगा, जिससे वे घबरा गए और चिकित्सक से संपर्क कर इस समस्या बारे में पूछने का प्रयास किया तो चिकित्सक ने इसका कारण मात्र कमजोरी बताया। लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ। पोलियो की आशंका के चलते वे एक संस्था के अस्पताल में ले गए, जहां डॉ. पंकज मक्कड़ ने इलाज शुरू किया। इस दौरान बच्ची के पिता ने उधार के रुपये लेकर 65 हजार रुपये की कीमत के पांच इंजेक्शन का कोर्स पूरा कराया। लेकिन इसके बाद बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद बच्ची चलने-फिरने और खड़े होने में भी असमर्थ होने लगी। उसके पांव में दर्द भी होने लगा। सोनी ने बताया कि नवां शहर से आयुर्वेदिक दवाई शुरू कर दी।  
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएमओ
इस बारे में एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद से सूचना मिलने के बाद उनकी टीम बच्ची के घर जाकर रिपोर्ट बनाकर ले आई है। इस रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची एएफई केस से पीड़ित लगती है, जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए कोसली लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed