फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad police picked up unconscious woman and admitted to hospital

फतेहाबाद पुलिस की दरियादिली: बेसुध पड़ी महिला उठाकर अस्पताल में करवाया भर्ती, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

Wed, 19 Apr 2023 05:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Apr 2023 05:07 PM IST
सार

फतेहाबाद के टोहाना में डायल 112 की टीम के पास सूचना आई कि हिसार रोड पर एक महिला बेसुध पड़ी है। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पंहुची जिसके बाद एम्बुलेस को फोन किया गया लेकिन गाड़ी 20 मिनट तक नहीं आई।

विज्ञापन
Fatehabad police picked up unconscious woman and admitted to  hospital
महिला को नागरिक अस्पताल मे ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लाख दावे करते हो, लेकिन टोहाना में उनके दावों की हवा निकलती नजर आई। जहां एक महिला बेसुध हालत में पड़ी थी उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन को फोन किया गया लेकिन करीब 20 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 112 टीम से सब इंस्पेक्टर अमरनाथ व रमेश कुमार ने महिला को उठाया और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


20 मिनट तक नहीं आई एंबुलेंस
हैरानी की बात यह थी कि जहां यह महिला बेसुध हालत में पड़ी थी, वहां से नागरिक अस्पताल महज आधा किलोमीटर की दूरी पर था। फिर भी समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। जानकारी अनुसार डायल 112 की टीम के पास सूचना आई कि हिसार रोड पर एक महिला बेसुध पड़ी है। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पंहुची जिसके बाद एम्बुलेस को फोन किया गया लेकिन गाड़ी 20 मिनट तक नहीं आई।
विज्ञापन


इस लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
महिला की हालत को खराब होता देख एसआई अमरनाथ नागरिक अस्पताल मे स्वंय गए और एसएमओ कुणाल से मिले। जिसके बाद एसएमओ ने कहा गाडी आ जाएगी लेकिन उसके बावजूद भी एम्बुलेंस नही आई तो पुलिसकर्मियो ने आमजन के सहयोग से महिला को नागरिक अस्पताल मे पहुचाया और महिला का इलाज शुरु हुआ। डायल 112 की टीम द्वारा किए इस मानवता भलाई के कार्य की हर तरफ सराहना की गई तथा एंबुलेंस लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई अमरनाथ के अनुसार
इस दौरान डायल 112 से एसआई अमरनाथ ने बताया कि उनकी टीम के पास सूचना आई कि महिला बेसुध हालत मे पड़ी है जिसके बाद आकर उन्होने सूचना एम्बुलेस को दी लेकिन गाडी नही आई जबकि सरकारी अस्पताल यहां से कुछ दूरी पर है। वे स्वंय एसएमओ नागरिक अस्पताल के पास गए तथा एम्बुलेंस भेजने को कहा लेकिन 20 मिनट तक जब एम्बुलेंस नही आई तो वे स्वयं महिला को उठाकर अस्पताल मे ले आए और उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed