फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, ploitical news, insurence policy, government,tawar, fatehabad, harayana

फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही सरकार

Fri, 05 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, ploitical news, insurence policy, government,tawar, fatehabad, harayana
डॉ. अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पूरा हरियाणा बिजली के मामले में आत्मनिर्भर था मगर अब कटौती एक बड़ी समस्या बन गया है। वे वीरवार को टोहाना हलका के गांव ठरवी, चंदड़कलां और पृथला में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास की पक्षधर रही है और इसी क्रम में कांग्रेस ने गोरखपुर में 2800 मेगावाट का परमाणु बिजली संयंत्र स्थापित करने का काम चल रहा था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही इसका काम अवरुद्ध कर दिया गया।


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आज स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की बजाए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों की जेब से पैसा निकालने के लिए उन्हें गुमराह करने पर तुली है। वे पृथला में मृतक अनमोल के आवास पर भी गए और वहां उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है मगर राज्य सरकार पूरी तरह से पंगु नजर आती है।
विज्ञापन



इस अवसर पर उनके साथ देवेंद्र बबली, टेकचंद मिड्डा, सुभाष बिश्रोई, मनोज बबली, जगजीत हुड्डा, जिला पार्षद बीबो इंदौरा, उकलाना के पूर्व नप चेयरमैन समीर इंदौरा, भवानी सिंह, रमेश खोबड़ा, गुरप्रीत नंबरदार, प्रवीण भिरडाना, गुरप्रीत किंगरा, नेतराम डाबला, शशि गिरधर, साहब सिंह, गुरदीप चहल, लादूराम पूनिया, सुरजीत भावदीन, अमित सोनी, मनमोहन मिढा, राजू गाबा, सुखविंद्र डूल्ट, संजय लालवास, नत्थुराम ढाका, नरेश सरदाना, गुरदीप चहल, प्रदीप पूनिया, बलराज चंदडकलां, विक्रम पारथा, राधे बिश्रोई, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed