{"_id":"614e0ff38ebc3efda9462d65","slug":"fatehabad-oxygen-plant-s-93-and-tohana-s-95-percent-purity-fatehabad-news-hsr6126448120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद ऑक्सीजन प्लांट की 93 और टोहाना की 95 फीसदी मिली शुद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद ऑक्सीजन प्लांट की 93 और टोहाना की 95 फीसदी मिली शुद्धता
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट को लेकर राहत भरी खबर है। फतेहाबाद और टोहाना के ऑक्सीजन प्लांट की शुद्धता ड्राई रन में सही मिली है। फतेहाबाद प्लांट की शुद्धता 93 फीसदी तथा टोहाना प्लांट की शुद्धता 95 फीसदी तक मिली है।
अब स्वास्थ्य विभाग दोनों ऑक्सीजन प्लांट की शुद्धता थर्ड पार्टी से जांच करवाएगा। इसके बाद दोनों ऑक्सीजन प्लांट को शुद्धता का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट की शुद्धता 90 फीसदी से अधिक होनी चाहिए। रतिया के अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लग गया है। यहां पर 200 एलपीएम यानी लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगना था लेकिन यहां 250 एलपीएम का लगाया गया है। फतेहाबाद में 500 तथा टोहाना में 200 एलपीएम का प्लांट लगा है।
अस्पताल में 40 से 45 मरीजों का लगातार मिल सकेगी ऑक्सीजन
ऑक्सीजन प्लांट का फायदा अब ये होगा कि फतेहाबाद के अस्पताल में 40 से 45 मरीजों को लगातार ऑक्सीजन मिल सकेगी। इसके अलावा टोहाना में भी करीब 18 मरीजों को ऑक्सीजन मिल पाएगा। रतिया में 22 से 23 मरीज ऑक्सीजन ले सकेंगे। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन को लेकर मारामारी रही थी।
विज्ञापन
जिले की पीएचसी में190 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑक्सीजन को लेकर व्यवस्था की जा रही है। पीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जा रहे हैं। जिले में करीब 190 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आ चुके हैं।
कोट
ऑक्सीजन प्लांट को चलाया गया है और उसकी शुद्धता की जांच की जा रही है। फतेहाबाद और टोहाना के प्लांट की शुद्धता ठीक रही है, अब इसे थर्ड पार्टी से जांच करवाई जाएगी।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।