फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, subhash brala

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार : बराला

Mon, 18 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, subhash brala
बातचीत करते सुभाष बराला। - फोटो : bureau
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सीजन के दौरान किसानों के गेहूं का एक-एक दाना तक खरीदा जाएगा और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविवार देर सांय रतिया की अनाजमंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेने के बाद व्यापारी सुरेश सिंगला के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, व्यापारियों एवं मजदूरों के हितों के प्रति पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज में मंडियों में चलने वाला भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो गया है।
विज्ञापन



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सीएम खट्टर विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पूरे प्रदेश के हलकों का दौरा करेंगे और उसी के तहत फतेहाबाद और रतिया भी पहुंचेंगे। हालांकि उन्होंने तिथि की घोषणा कार्यक्रम फाइनल होने के बाद ही करने की बात कही। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि रतिया में एसडीएम, नप सचिव व अन्य अधिकारियों के खाली पदों को भरने के लिए उनकी कल ही मुख्यमंत्री से बात हुई तथा शीघ्र ही रतिया में सभी खाली पड़े विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी ताकी क्षेत्र के विकास कार्यों व अन्य कार्य सुचारू रूप से जारी रहे।
विज्ञापन



घग्गर नदी के प्रदूषण के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि घग्घर नदी से प्रदूषण दूर करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रपोजल तैयार हो चुका हैै। इससे पूर्व सुभाष बराला ने अनाज मंडी में गेहूं की ढेरियों पर पहुंचकर किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना व उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेद फूलां, सुरेश सिंगला, रमेश सिंगला, लक्ष्मण नापा, बलदेव ग्रोहा, श्याम कंबोज आदि अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed