फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news,protest in rodwase

डिपो के गेट पर जड़ा ताला, जीएम व डीआई के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 02 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 02 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news,protest in rodwase
नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : bureau
रोडवेज ड्यूटी इंचार्ज की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट दर्जनों कर्मचारियों ने सोमवार को डिपो के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जीएम फतेहाबाद व ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इसकी सूचना पाकर तहसीलदार नवदीप नैन मौके पर आए व प्रदर्शनकारियों को समझाने के बाद लगभग एक घंटे बाद कर्मचारियों ने मुख्यद्वार का ताला खोला और यात्रियों ने राहत की सांस ली। अंत में कर्मचारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 सुबह लगभग दस बजे दर्जनों कर्मचारी बस स्टैंड के मुख्यद्वार पर आड़ी-तिरछी गाड़ियां लगाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने डीआई व जीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो बसे बस स्टैंड से निकलकर रूट पर गई हुई थी उन्हें मजबूरन गेट से वापस रूटों पर जाना पड़ा तथा अंदर खड़ी बसें अपने निर्धारित रूटों पर जाने के लिए बाहर नहीं निकल सकी। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बातचीत के जरिए मामला हल करने का प्रयास किया। इसके बाद तहसीलदार नवदीप नैन को सूचना दी गई और उन्होंने तुरंत पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत शुरू कर दी। इस धरने में सर्व कर्मचारी संघ व इंटक के कई सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

 इस दौरान प्रदर्शनकारी नेता चंद्रभान ने तहसीलदार के सामने आरोप लगाया कि ड्यूटी इंचार्ज रामचंद्र नैन रोडवेज कर्मचारियों को बेवजह तंग करता है तथा उनकी अनाप-शनाप ड्यूटी लगाकर परेशान करता है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पूर्व भी इनकी कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर वे जीएम से मिले थे। जिसमें लिखित समझौता हुआ था कि दोबारा इस पद पर सीनियर कर्मचारी को ही लगाया जाएगा। लेकिन इसके विपरीत लगभग दो महीने बाद इसे दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन करा दी गई। इस बारे में उन्होंने जीएम फतेहाबाद को ज्ञापन भी दिया था जिसमें उन्होंने डीआई को बदलने की मांग की। जिस पर कार्रवाई न होने के कारण उन्हें यह ताला लगाकर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल रोडवेज बस चालक ने भी लगाए आरोप
इस दौरान कैथल रोडवेज के बस चालक सुखदेव ने डीआई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कैथल रूट पर उसकी बस चलती थी। लेकिन निजी बस चालकों से मिलीभगत कर उन्होंने बस को हटवा दिया। जिसके चलते विभाग को घाटा हो रहा है।
क्या कहते हैं डीआई रामचंद्र नैन
इस दौरान डीआई रामचंद्र नैन ने कहा कि विभाग के पास ड्राइवरों की कमी के चलते कैथल डिपो की बस जीएम फतेहाबाद के आदेशानुसार बंद की गई है। क्योंकि इस रूट से विभाग को महज 8 से 9 रुपयेे प्रति किलोमीटर की आय होती थी जिस कारण यह रूट घाटे का सौदा बन चुका था। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं। कुछ कर्मचारी ड्यूटी में कोताही बरतने तथा अपनी मनमर्जी करने को लेकर जान-बूझकर ऐसे कदम उठाकर उन पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास 42 बसों पर 44 ड्राइवर हैं जिसमें से रोजाना 8-10 चालक छुट्टी पर रहते है जिसके चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है और वे सभी रूटों पर बस सुविधा देने के लिए प्रयासरत रहते है। इन बसो को चलाने के लिए लगभग 60 चालक और परिचालक की जरूरत पडती है।

तहसीलदार नवदीप नैन ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
मौके पर आए तहसीलदार नवदीप नैन ने कहा कि रोडवेज ड्यूटी इंचार्ज की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए डिपो के बाहर ताला लगाया था। कार्रवाई के आश्वासन के बाद ताला खुलवा दिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन दिया है जिसके संबंध में उन्होंने जीएम फतेहाबाद को अवगत करा दिया है। इस अवसर पर राजेश कन्हडी, भगत सिंह, सिकंदर, गुरदयाल सिंह, हस्मत खान, बलवीर, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed