फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news,protest in ratiya

जुलूस निकाल शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Sun, 08 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 08 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news,protest in ratiya
प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : bureau
नियम 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले की मांग को लेकर हरियाणा छात्र यूनियन के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर रोष जुलूस निकाला और भगत सिंह चौक पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा का पुतला फूंका। गुस्साए विद्यार्थियों ने इस मौके पर सरकार और निजी स्कूलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों की तानाशाही के सामने सरकार भी झुकी हुई है जिसके चलते ही विद्यार्थियों को नियम 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला देने से वंचित किया हुआ है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे खालसा त्रिशताब्दी कॉलेज के प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में 134ए नियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों को दाखिला देने का फैसला किया गया था। लेकिन वर्तमान सरकार प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही के सामने कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 134ए को लेकर जो नई नीति बनाई है उससे साफ जाहिर होता है कि प्राइवेट स्कूलों व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ही नियम की नीति में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले नहीं किए जा सके हैं। जिससे बाद में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान होगा। जिसकी भरपाई करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों में कोई भी सुविधा नहीं मिलती है जिसके चलते ही बच्चे प्राइवेट स्कूलों का रुख करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में न तो अध्यापक है और न ही मूलभूत सुविधाएं। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव मनदीप नथवान, अमन, निर्भय, बारू, प्रवीण, गगन, जीवन सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed