फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, political, jaat reservation, 13 april, Fatehabad

13 को धरनास्थल पर ही होगी जाटों की रैली

Tue, 12 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, political, jaat reservation, 13 april, Fatehabad
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
फतेहाबाद में युवा जाट नेताओं की गिरफ्तारियों के विरोध में 13 अप्रैल को धरनास्थल पर ही रैली होगी। सोमवार को पहुंचे पदाधिकारियों ने जगह फाइनल कर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले, जाट समुदाय मेला ग्राउंड और हुडा सेक्टर में खाली जगह पर रैली करने का विचार कर रहा था, लेकिन उस पर पदाधिकारियों ने सहमति नहीं जताई।
विज्ञापन


13 अप्रै को होने वाली रैली के चलते मंगलवार तक पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनियां मांगी गई हैं। चार कंपनियां फतेहाबाद पुलिस की भी तैनात रहेंगी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका ने बताया कि 13 तारीख को फतेहाबाद में होने वाली जाट समाज की महा पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पंजाब के प्रदेशाध्यक्षों के अलावा भारी संख्या में समिति पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सोमवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जाट नेताओं को मुक्त करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जाट समुदाय को बिश्नोई व जट सिख समाज के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन दे दिया है। बिश्नोई समाज से पृथ्वी सिंह खजूरी पूर्व सरपंच, संजय पूर्व सरपंच, हरपाल सिंह पूर्व सरपंच, श्रीराम कालीराणा झलनिया, अनिल गोदारा एमपी रोही, जट्ट सिख समाज से हनी सिंह ठरवी, हुड्डी सिंह हरी, बलजीत सिंह, हरपाल सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान सूरत सिंह गाजूवाला, कृष्ण किरमारा, मोनू बिजारनिया, हंसराज सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed