{"_id":"572798ca4f1c1ba6155cd1ee","slug":"fatehabad-news-hindi-news-hording","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध होर्डिंग्स हटाएगी विशेष टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध होर्डिंग्स हटाएगी विशेष टीम
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 02 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद चुनावों को लेकर नप प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने एक विशेष टीम का गठन किया है जो पूरे शहर में सर्वे कर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और पोस्टर आदि को हटाने का काम करेगी। ये टीम पूरे शहर से अवैध होर्डिंग्स को हटाकर नगर परिषद प्रशासन को पूरी रिपोर्ट सौंपेंगी। नगर परिषद ईओ ओपी सिहाग ने बताया कि नगर परिषद चुनावों की घोषणा के बाद नगर परिषद टीम ने पूरे शहर का दौरा कर पाया था कि शहर में जगह जगह अवैध होर्डिंग्स एवं पोस्टर लगाए गए हैं। सिहाग ने बताया कि इन होर्डिंग्स के मालिकों को सूचित कर दिया गया है कि वे इन होर्डिंग्स को हटवा दें अन्यथा नप टीम द्वारा इसे जबरदस्ती हटवाकर इन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
जल्द जारी होगी होर्डिंग्स लगाने की जगह की सूची
नप ईओ ओपी सिहाग ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारी नप चुनावों के मद्देनजर पूरे शहर के वार्डों में प्रचार के लिए होर्डिंग्स एवं पोस्टर लगाने के लिए निर्धारित जगहों की सूची तैयार कर रहे हैं। आगामी एक-दो दिन में इस सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में नुक्कड़ सभा एवं रैली के लिए भी निर्धारित स्थलों की सूची भी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन स्थानों के अलावा किसी अन्य स्थान पर प्रचार सामग्री लगाना एवं कहीं और नुक्कड़ सभा करना चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन माना जाएगा।