{"_id":"56eafe674f1c1b58278b491a","slug":"fatehabad-news-hindi-news-embreyo-sex-test-exposer-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टूकलां में भ्रूण लिंग जांच की चलती-फिरती दुकान का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्टूकलां में भ्रूण लिंग जांच की चलती-फिरती दुकान का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाट्टूकलां
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच
- फोटो : fatehabad
फतेहाबाद जिले के भट्टूकलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार में भ्रूण लिंग जांच के नाम पर अल्ट्रासाउंड करने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मामले में एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। टीम ने छापामारी कर कुलेरी निवासी नरेंद्र को काबू किया है। उसके पास से एक कार भी बरामद हुई है। वहीं, फरार हुए आरोपी की पहचान कुलेरी निवासी सतबीर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हिसार जिले के कुलेरी गांव के उक्त शातिर व्यक्ति फतेहाबाद व सिरसा में अपनी कार में फर्जी मशीन रखकर भ्रूण लिंग जांच कर ग्राहक को फंसाते थे। यह सूचना सिरसा के सिविल सर्जन को थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिरसा से एक फर्जी ग्राहक बनाकर इस धंधे में संलिप्त लोगों को दबोचने के लिए टीम का गठन किया।
इस टीम में फतेहाबाद के सिविल सर्जन डॉ. अशोक चौधरी, सिरसा के डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेस भूषण, रतिया के एसएमओ वीके जैन, डॉ. ग्रीस, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव और पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने फर्जी ग्राहक को उक्त लोगों के पास भेजा तो भ्रूण लिंग जांच का सौदा 18 हजार रुपये में तय हुआ। धंधे में संलिप्त लोगों ने इस कार्य के लिए भट्टूकलां स्थित चौपटा रोड पर हुडा विभाग के सेक्टर की सुनसान जगह को चुना।
विज्ञापन
यहां ग्राहक को बुलाया गया और ग्राहक ने इसकी सूचना टीम को दी। टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई करते हुए कार में अल्ट्रासाउंड के नाम पर चल रही गतिविधि को मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान कुलेरी निवासी नरेंद्र को काबू कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी सतबीर मौके से फरार हो गया।
फतेहाबाद सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि उन्हें कार में अल्ट्रासाउंड करने के लिए नकली उपकरण बनाया हुआ मिला है। इससे वे ग्राहक को बेवकूफ बनाकर रुपये ऐंठते थे। कार में पिछली सीट पर पर्दा लगाया हुआ था, जहां ग्राहक की जांच की जाती थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति और कार को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
अल्ट्रासाउंड के लिए बनाया गया फर्जी उपकरण कार के गियर लगाने के हैंडल के ऊपर के मुट्ठे में एक केबल तार लगाकर तार का दूसरा सिरा सीट के नीचे दबाया हुआ था। इसको ग्राहक के पेट पर घुमाकर उसे बेवकूफ बनाया जाता होगा। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।