फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, cultural, event, navratra, fatehabad

आ जाईयो री मां म्हारे बगड़ मै

Sun, 10 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना Updated Sun, 10 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, cultural, event, navratra, fatehabad
नवरात्र - फोटो : fatehabad
मां दुर्गा भवानी के नवरात्र के उपलक्ष्य में जैन गली स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर में मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य ज्योति प्रचंड करने की रस्म जसवंत राय बांसल ने की। पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने की। श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित जागरण में मास्टर प्रेम ने गणेश वंदना के साथ जागरण शुरू किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भजन गायक जगमोहन कौशिक ने हिंदी, पंजाबी व हरियाणवी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को खूब आनंदित किया। उनके द्वारा प्रस्तुत आ जाईयो री मां म्हारे बगड़ मै, मारी गाल में आज तेरा जगराता, भोले की बारात चली गज-बज के आदि भजनों के द्वारा श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मास्टर चूनी लाल ने आज मैया का जगराता, के भेंटे गायेंगे, रंग बरसे, फुल बरसे, मां मुरादें पूरी करदे हलवा बांटूगी , मेला मैया दा आऊंदा है हर साल के लौकी नचदे ने आदि भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मंदिर सभा प्रधान नरेश बांसल, विनोद बांसल सहित अन्य मंडल सदस्यों ने भी भजनों के द्वारा मां भगवती का गुणगान किया। उकलाना से आए झांकी कलाकारों ने विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति देकर खूब मन मोहा। मंडल के उपप्रधान मुनी लाल वर्मा ने देर रात्रि तारा रानी की कथा का वाचन किया। आरती के उपरांत हलवे-छोले का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान नरेश बांसल, पूर्व प्रधान कृष्ण बांसल, गोपाल कृष्ण, मास्टर पवन गुप्ता, नरेंद्र जैन, सतीश गर्ग, एडवोकेट निशांत जैन, राम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed