फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, agriculture, wheat, farmer, purchase, Fatehabad

10 दिन बाद भी शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीद

Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, agriculture, wheat, farmer, purchase, Fatehabad
किसान - फोटो : fatehabad
अनाजमंडी में गेहूं की आवक जोरों पर है, लेकिन नमी की आड़ लेकर खरीद एजेंसियों ने अभी तक गेहूं की खरीद आरंभ नहीं की। किसान गेहूं को लेकर मंडियों में डेरा डाले हैं, लेकिन न तो खरीद एजेंसियां सुनवाई कर रही हैं और न ही मार्केट कमेटी। हालांकि, टोहाना में गेहूं की खरीद शनिवार को शुरू हो चुकी है। फतेहाबाद में गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से पहले शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन


फतेहाबाद में दर्जनों किसानों गेहूं लेकर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि खरीद एजेंसियां गेहूं गीली होने की बात कहकर खरीद से इंकार कर रही हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि मंडी में गेहूं की जो फसल आ रही है, उसमें 20 फीसदी तक नमी है। जबकि सरकार की ओर से 12 फीसदी नमी वाला गेहूं ही खरीदा जा सकता है। गांव बीसला के किसान रामचंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह गेहूं लेकर आया था। यहां आकर पता चला कि अभी गेहूं की खरीद नहीं हो पाएगी। अब मंडी में गेहूं की रखवाली कर रहा है और खेत में उसका काम शेष है।
विज्ञापन


गेहूं की खरीद के लिए अनाजमंडी व्यापार मंडल की ओर से बिलिंग कम पेमेंट एजेंट (बीसीपीए) की नियुक्ति की जाती है। अनाजमंडी के व्यापारी इसी एजेंट को गेहूं की अदायगी का ऑर्डर लिखवाते हैं। किस व्यापारी ने कितनी गेहूं देनी है, बीसीपीए लिखता है और गेहूं का भुगतान व्यापारी को बीसीपीए करता है। अभी तक अनाजमंडी व्यापार मंडल ने बीसीपीए की नियुक्ति भी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी द्वारा खरीद केंद्रों पर बिजली पानी की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई। फतेहाबाद भट्टू रोड पर लालबत्ती चौक से सिटी नर्सिंग होम तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस कारण भी किसानों को परेशानी आएगी।

खरीद केंद्र पर सड़क निर्माण ठेकेदार ने गाड़े तंबू
गांव चांदपुरा के खरीद केंद्र पर अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। खरीद केंद्र पर गांव के साथ बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के न केवल तंबू गाड़ रखे हैं, बल्कि वहां पर खुलेआम मजदूर शराब का भी सेवन करते हैं। सड़क के लिए निर्माण सामग्री भी खरीद केंद्र पर ही रखी हुई है। हालांकि, मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने पीने के पानी की व्यवस्था के नाम पर पानी की टंकी की सफाई कराई है, लेकिन इसके बावजूद किसानों और आढ़तियों को ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

दीपक शर्मा, सहायक मार्केट कमेटी, फतेहाबाद

12 अप्रैल को व्यापार मंडल की बैठक में बीसीपीए की नियुक्ति की जाएगी। 15 अप्रैल तक गेहूं की खरीद शुरू करवा दी जाएगी।
प्रेमचंद मित्तल, प्रधान, अनाजमंडी व्यापार मंडल, फतेहाबाद

नमी के कारण गेहूं की खरीद नहीं की जा रही। सभी खरीद एजेंसियां खरीद के लिए तैयार हैं। टोहाना में 380 एमटी गेहूं की खरीद कर ली गई है। इस बार सात लाख एमटी टन गेहूं की आवक का टारगेट है।
केके मल्हान, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed