फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

Fatehabad News: शहर के 9 वार्डों में नहीं रखे जाएंगे 70 सफाईकर्मी, प्रस्ताव पर लगी रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय। संवाद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए निजी एजेंसी को ठेका देकर कर्मचारी रखने के प्लान पर फिलहाल रोक लग गई है। नगर परिषद एजेंसी को ठेका देकर कर्मचारी नहीं रख पाएगा। नगर निकाय खुद खाली पदों पर सफाई कर्मचारी रखेगा और इसको लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। नगर निकाय स्थायी कर्मचारी रखेगा या अन्य पॉलिसी के तहत रखे जाएंगे, यह भी अभी तय नहीं है। नगर परिषद प्रशासन ने खाली पदों की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट को लेकर भी अफसर उलझे हुए हैं। नगर परिषद में जो पद स्वीकृत हैं उसके हिसाब से 8 से 10 कर्मचारी ही रखे जा सकते हैं जबकि मौजूदा जनसंख्या के मुताबिक 70 से 80 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। नगर परिषद में फिलहाल 153 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। जिसमें नगर निकाय के पे रोल पर 118 कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन

35 किलोमीटर क्षेत्र में कर्मचारी रखने की थी प्लानिंग
नगर परिषद की तरफ से 6 जनवरी को प्लान तैयार किया गया था। इसके मुताबिक वार्ड नंबर 11 से 16 और वार्ड नंबर 19,20 और 21 को शामिल किया गया। नगर परिषद ने इन वार्डों को मिलाकर एक एरिया तैयार किया था। ये एरिया करीब 35 किलोमीटर का है और इसमें 70 नए कर्मचारी रखने का प्रस्ताव तैयार हुआ। प्रस्ताव के मुताबिक निजी एजेंसी को काम देने की प्लानिंग थी। एजेंसी ने कर्मचारी रखने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह बाद भी नई कॉलोनियों में सफाई नहीं हुई शुरू
नगर परिषद की सीमा बढ़ चुकी है और जनसंख्या भी बढ़ी है। पंचायत से नगर परिषद में आई कॉलोनियों में सात माह बाद भी सफाई शुरू नहीं हुई है। इसमें हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, कालीदास कॉलोनी भी शामिल है। नगर परिषद अधिकारियों की प्लानिंग थी कि नया एरिया बनाकर उसमें कर्मचारी रखकर इन नई कॉलोनियों में उन्हे शिफ्ट करना था।

अधिकारी बोले
नगर परिषद की तरफ से एक प्लान तैयार किया गया था, जिसके मुताबिक करीब 70 नए कर्मचारी रखे जाने थे। एजेंसी को काम दिया जाना था लेकिन नगर निकाय ने खाली पदों की रिपोर्ट मांगी है जो कि भेज दी गई है। निदेशालय स्तर पर ही कर्मचारियों की भर्ती किए जाने की प्लानिंग चल रही है।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed