फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news,corona vaccination

कोरोना का टीका लगवाने के 24 घंटे बाद 13 कर्मियों में दिखे हल्के दुष्प्रभाव

Sun, 17 Jan 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news,corona vaccination
कोरोना टीका लगवाने के 24 घंटे बाद हल्के दुष्प्रभाव सामने आए है। फतेहाबाद में 13 कर्मियों ने जिला प्रतिरक्षक अधिकारी डॉ. सुनीता सोखी को इस बारे में बताया है। टीका लगवाने वाले कर्मियों को बुखार, उल्टी आना और ठंड लगने की दिक्कत हुई है हालांकि पैरासिटामॉल लेने के बाद ठीक भी हो गए। कोई गंभीर दिक्कत नहीं हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक टीका लगवाने के बाद सभी जिलों में ऐसी साधारण दिक्कतें सामने आ रही है, लेकिन गंभीर प्रभाव नहीं देखने को मिला है। शनिवार को जिले में पहले दिन 211 पात्र स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया था। 13 कर्मियों ने फोन करके हल्की दिक्कत होना बताया है। अब स्वास्थ्य विभाग मंगलवार से सभी केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन शुरू करने जा रहा है। मुख्यालय ने कम से कम 20 सेशन लगाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सभी पीएचसी और सीएचसी पर लगेगी कोरोना वैक्सीन
सोमवार को जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। शाम को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की डोज भेजी जाएगी। इसके बाद मंगलवार से 18 पीएचसी, पांच सीएचसी, तीन नागरिक अस्पताल और दो अर्बन पीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन नहीं होगा कोरोना वैक्सीनेशन
कोरोना वैक्सीनेशन सप्ताह में दो दिन नहीं होगा। बुधवार और शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण नहीं होगा। इस दिन पहले से चल रहे बच्चों का टीकाकरण का सेशन लगाया जाएगा।
सरकारी संस्थानों के कर्मियों का ही होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग प्रथम चरण में सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कर रहा है। जिले में कोरोना वैक्सीन की 5820 डोज आई है। ये डोज दो बार लगाई जानी है। यानि की 2900 कर्मियों को ही कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि पहले सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों को ही कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।

जिले में इन्हें लगना है कोरोना टीका
सरकारी अस्पताल - 30
कुल अधिकारी और कर्मचारी - 3655
आयुष केंद्र - 20
कुल अधिकारी और कर्मचारी - 67
प्राइवेट अस्पताल आईएमए - 38
लाभार्थी - 287
नीमा अस्पताल - 63
लाभार्थी - 216
कुल प्राइवेट अस्पताल 136
लाभार्थी - 4739
कोरोना टीका लगवाने वाले कुछ कर्मियों को हल्की दिक्कत हुई है। बुखार आना, ठंड लगना और उल्टी आने की समस्या बताई है। ये नार्मल दिक्कत है जोकि वैक्सीनेशन लेने के बाद ठीक हो गई। मंगलवार से सभी केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed