फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Line of newly selected youth for X-ray

Fatehabad: एक्सरे के लिए नवचयनित युवाओं की लग रही लाइन, दूसरे मरीज भी हो रहे परेशान

Thu, 24 Oct 2024 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 09:00 PM IST
सार

अस्पताल में दो दिन में 170 युवाओं के मेडिकल हो चुके हैं। अस्पताल में रोजाना 90 से 110 मरीजों के एक्सरे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Fatehabad: Line of newly selected youth for X-ray
एक्सरे के लिए लग रही लाइन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी और डी का परिणाम जारी करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए युवाओं ने भागदौड़ शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में रोजाना युवाओं की भीड़ लग रही है।

विज्ञापन


मेडिकल के लिए एक्सरे जरूरी होने के चलते मरीजों और युवाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक्सरे कक्ष के बाहर दो दिन से भीड़ लग रही है। दो दिन में ही करीब 170 युवाओं के एक्सरे हो चुके हैं। हालात ये है कि एक्सरे के लिए मरीजों और युवाओं को एक से डेढ़ घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में पहले रोजाना 90 से 110 मरीजों के एक्सरे हो रहे थे। जिसमें टीबी व आर्थो सर्जन के मरीज शामिल हैं, लेकिन युवाओं के मेडिकल प्रक्रिया के चलते संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में ज्वाइनिंग के लिए मेडिकल करवा रहे नवचयनित
एचएसएससी फिलहाल नवचयनितों की प्रोविजनल ज्वाइनिंग ही करवा रहा है। चयनित अभ्यर्थी को स्वास्थ्य परीक्षण प्रक्रिया के लिए तीन माह का समय दिया गया। लेकिन कई नवचयनित पहले ही मेडिकल प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में नवचयनित भी ज्वाइनिंग से पहले मेडिकल करवा रहे हैं। नवचयनित पुलिसकर्मियों की ज्वाइनिंग के चलते दो दिन से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भीड़ बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन पहले गठित कर चुका है कमेटी
एचएसएससी के परिणाम जारी होने से पहले स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया था। इसके चलते नागरिक अस्पताल प्रशासन ने पहले ही कमेटी का गठन कर दिया था। इस कमेटी में फीजिशियन, आर्थो सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि शामिल हैं।


नागरिक अस्पताल में जो भी युवा आ रहे हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। दो दिन से अस्पताल में काफी युवा आए हैं। शाम के समय भी उनके एक्सरे किए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है किसी को भी दिक्कत न आएं। - डॉ. गुंजन बंसल, कार्यकारी एसएमओ, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed