{"_id":"582b58674f1c1b57368ff253","slug":"fatehabad-hudda-says-action-against-shopkeepers-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के बाहर रखा सामान तो होगी कार्रवाई : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के बाहर रखा सामान तो होगी कार्रवाई : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत जो भी दुकानदार सामान को बाहर रखेगा, उसे जब्त कर लिया जाएगा। नगर परिषद ईओ प्रदीप हुड्डा ने बताया कि प्रशासन की ओर से खुद एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष भी दुकानदारों से बाकायदा हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने की अपील कर चुके हैं, लेकिन दुकानदारों पर इसका असर नहीं पड़ा है। हुड्डा ने कहा कि अब नगर परिषद सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुकी है। इसके तहत अब नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी बाजारों में निकलेंगे तथा जिस किसी दुकानदार का सामान बाहर रखा पाया गया उसे जब्त कर लिया जाएगा।
कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रदीप हुड्डा ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने के सारे प्रयास आजमाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत शहर में जिस किसी दुकानदार का सामान बाहर मिला तो उसे उठा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने से न केवल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई बार यह पड़ोसी दुकानदारों के आपसी झगड़े का कारण भी बनता है।